{"_id":"674778d05407a99179080507","slug":"teachers-stopped-question-papers-from-being-released-warned-of-boycotting-the-exam-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-140819-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शिक्षकों ने प्रश्न पत्र उतरने से रोका, परीक्षा के बहिष्कार की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शिक्षकों ने प्रश्न पत्र उतरने से रोका, परीक्षा के बहिष्कार की दी चेतावनी
Thu, 28 Nov 2024 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 28 Nov 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। शहर के बीआरडी पीजी कॉलेज और संत विनोबा पीजी कॉलेज के शिक्षकों ने गोरखपुर विश्वविद्यालय की ओर से भेजे गए सेमेस्टर परीक्षा के प्रश्न पत्रों को परिसर में उतरने नहीं दिया। शिक्षकों ने 28 नवंबर से शुरू हो रही सेमेस्टर परीक्षा का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
अशासकीय महाविद्यालयों के शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि शोध अध्यादेश में महाविद्यालय शिक्षकों के साथ हो रहे भेदभाव, विश्वविद्यालय की ओर से कई वर्षों के परीक्षा देयकों का भुगतान न किया जाना और छात्रों के परीक्षा परिणाम में त्रुटियों के सुधार न होने के कारण परीक्षा का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में विवि प्रशासन की ओर से शुरू कराई जा रही सेमेस्टर परीक्षा का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है। उधर संत विनोबा पीजी कॉलेज में भी पहुंचे वाहनों को महाविद्यालय शिक्षक संघ इकाई के नेतृत्व में कॉलेज गेट पर रोक दिया गया। देर शाम तक यह वाहन खड़े रहे। प्राचार्य अर्जुन मिश्र ने बताया कि शिक्षकों के विरोध के चलते वाहन अंदर प्रवेश नहीं कर पाए। बीआरडी कॉलेज जब प्रश्न पत्रों को ले लेगा तो उनका कॉलेज भी अपने यहां वाहनों को आने की अनुमति दे देगा। इस संबंध में शिक्षकाें की प्रतिनिधियों की वार्ता चल रही है। उम्मीद है कि देर रात तक इस संबंध में कोई निर्णय ले लिया जाएगा।