{"_id":"6207f015a0d3201bfa375cc3","slug":"teachers-provided-money-to-late-shikshamitra-s-wife-deoria-news-gkp426735479","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवंगत शिक्षामित्र की पत्नी को शिक्षकों ने दी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवंगत शिक्षामित्र की पत्नी को शिक्षकों ने दी मदद
विज्ञापन

रुद्रपुर। तीन साल में दूसरी बार विधवा की जिंदगी जीने को मजबूर हुई डाला गांव की प्रमिला के सहयोग में शिक्षक आगे आए हैं। शनिवार को बीईओ के नेतृत्व में रुद्रपुर के शिक्षकों का दल पीड़ित से मिल कर ढांढस बंधाया। परिवार की हालत देख लोगों की आंखें भर आईं। इस दौरान दिवंगत शिक्षामित्र की पत्नी को एक लाख सैंतीस हजार रुपये दिए गए। प्रमिला की दास्तां को ‘अमर उजाला’ ने 29 जनवरी के अंक में प्रकाशित किया था। उसके बाद शिक्षामित्रों ने सहयोग राशि एकत्र की।
प्राथमिक विद्यालय डाला पर तैनात शिक्षामित्र विजय पाल का 28 जनवरी को हार्ट अटैक से निधन हो गया था। दो साल पहले विजय पाल के बड़े भाई अजय पाल की बीमारी से मौत हो गई थी। अजय की मौत के बाद पत्नी प्रमिला ने विजय से शादी की थी, लेकिन विजय की मौत के बाद प्रमिला और उसके तीन बच्चों पर विपत्तियों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार की दयनीय हालत देख शिक्षामित्रों ने सहयोग राशि एकत्र की। खंड शिक्षा अधिकारी जया राय के नेतृत्व में शिक्षामित्रों के प्रतिनिधि मंडल ने धनराशि मुहैया कराई। इस अवसर पर इंद्रभूषण तिवारी, राकेश यादव, मनोज यादव, उमा शंकर गुप्ता, बलवंत यादव, वकील यादव, गौरीशंकर, संजय यादव, सत्य प्रकाश पांडेय, उग्रसेन, मनोज कुमार, दुर्गेश तिवारी आदि मौजूद रहे।