फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Teachers gave memorandum to MLA for restoration of old pension

Deoria News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों ने विधायक को ज्ञापन दिया

Tue, 15 Aug 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 15 Aug 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Teachers gave memorandum to MLA for restoration of old pension
सलेमपुर। भटनी प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को पुरानी पेंशन बहाली समेत 18 सूत्री मांग पत्र विधायक भाटपाररानी सभाकुंवर कुशवाहा को सौंपा। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शिक्षक अपनी मांगों को लेकर जन समर्थन जुटा रहे है। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा के निर्देश पर 18 सूत्री मांगों को लेकर पूरे प्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन चलाए जा रहे हैं। इस अवसर पर कौशलेंद्र कुमार, विपिन राय ,सुरेश यादव, ध्रुव कुमार, मारुत नंदन, मनोज तिवारी, राजीव रंजन आदि अध्यापक उपस्थित रहे। वहीं उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लार व सलेमपुर के पदाधिकारियो ने सोमवार को सलेमपुर बस स्टैंड के समीप राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी को 18 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। जिसमे पुरानी पेंशन की मांग की गई। इस मौके पर शिक्षक संघ लार के अध्यक्ष डॉ गोविंद मिश्रा, अजय यादव, शिशिर राय , धर्मेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह , कन्हैया पांडेय,सूर्यप्रकाश वर्मा, शिब्लू सिंह , मनोज दूबे , संजीव तिवारी , अनवार अहमद,रणधीर कुमार आदि सहित शिक्षक व पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed