{"_id":"6470f677358404ac190827f5","slug":"teachers-father-dies-after-being-hit-by-tempo-deoria-news-c-7-1-182228-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: टेंपो की चपेट में आने से शिक्षक के पिता की मौत, युवती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: टेंपो की चपेट में आने से शिक्षक के पिता की मौत, युवती घायल
Fri, 26 May 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 26 May 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
श्रीरामपुर थाने के मदन चक गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापपुर। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के परगसहां गांव के पास बृहस्पतिवार देर शाम मदन चक गांव निवासी एक किसान की टेंपो की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने टेंपो सहित चालक को पकड़ लिया। पर जिला अस्पताल में चालक मृतक किसान के परिजनों को चकमा देकर फरार हो गया। घटना के बाद पूरा गांव गमगीन हो गया है।
मदन चक गांव निवासी किसान रमा शंकर प्रसाद 62 पुत्र छेदन प्रसाद देर शाम अपने घर के सामने पशुओं को खिलाने के लिए चारा तैयार कर रहे थे। इसी दौरान प्रतापपुर-भवानी छापर मुख्य मार्ग पर आ रहा एक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क की पटरी से काफी दूरी बैठे किसान रमा शंकर और राजकुमारी 18 पुत्री बंधु प्रसाद घायल हो गए। दोनों को ग्रामीण उसी टेंपो से इलाज के लिए पीएचसी भाटपार रानी पहुंचे, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया। मृत किसान के परिजनों का कहना है कि टेंपो चालक भी जिला अस्पताल तक उनके साथ में गया। पर जिला अस्पताल से चकमा देकर फरार हो गया। घटना के बाद मृत किसान की पत्नी सरस्वती देवी, पुत्र शिक्षक ध्रुवदेव प्रसाद व भरत सहित उनकी बेटियों व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ है। वहीं घायल युवती राजकुमारी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। भवानी छापर के पुलिस चौकी इंचार्ज राधेश्याम चौधरी ने बताया कि दुर्घटना की जब सूचना मिली, तो लोग मौके पर गए थे। अभी पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।