फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Teachers demand to raise the issue of TET in the winter session of Parliament

Deoria News: शिक्षकों ने की संसद के शीतकालीन सत्र में टीईटी का मुद्दा उठाने की मांग

Fri, 28 Nov 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 28 Nov 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Teachers demand to raise the issue of TET in the winter session of Parliament
देवरिया के सांसद को ज्ञापन सौंपते राष्ट्रीय शै​क्षिक महासंघ के सदस्य, फोटो:संवाद
देवरिया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने शुक्रवार को देवरिया के सांसद शशांक मणि व सलेमपुर के सांसद रमाशंकर राजभर से मिलकर ज्ञापन सौंपा। इसमें कार्यरत शिक्षकों को टीईटी से मुक्त रखने मांग की गई। साथ ही शीतकालीन सत्र में संसद में इस मुद्दे को उठाने की मांग की।
विज्ञापन

जिला संयोजक ने कहा कि कार्यरत शिक्षकों को टीईटी पास भूतलक्षी और अव्यवहारिक है, जिससे पूरे देश में लगभग 20 लाख शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, आजीविका व पदोन्नति पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है, क्योंकि शिक्षकों की नियुक्ति जिस समय जिस अर्हता के साथ हुई थी। उसके बाद उस अर्हता में परिवर्तन किसी भी दशा में उचित नहीं है जो शिक्षक लंबे अरसे से बुनियादी शिक्षा की मजबूती के लिए अपना संपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उनके मन में इस निर्णय से नौकरी जाने का भय व असमंजस उनके लिए अवसाद का कारण बन गया है। ऐसे आदेश से बुनियादी शिक्षा की गुणवत्ता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

जिला सह संयोजक विवेक मिश्र ने कहा कि ये वरिष्ठ शिक्षक लंबे समय से विद्यालयी शिक्षा व्यवस्था में उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे हैं। केंद्र सरकार और एनटीसीटीई के अधिसूचना में पूर्व से कार्यरत शिक्षकों की सेवाशर्तों में टीईटी था ही नहीं लेकिन सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से 2011 से पहले से सेवारत शिक्षकों पर भी इसे लागू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed