फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   teacher suspended in scam

Deoria News: अतिरिक्त कक्ष निर्माण में अनियमिता पर सहायक अध्यापक निलंबित

Wed, 21 Feb 2024 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 21 Feb 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
teacher suspended in scam
बनकटा ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय टोला अहिबरन राय का है मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। विकास खंड बनकटा के प्राथमिक विद्यालय टोला अहिबरन राय में अतिरिक्त कक्ष के निर्माण में अनियमित पाए जाने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए ने निर्माण प्रभारी विद्यालय के सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया है। उन्हें बीआरसी सोहनपुर से संबद्ध कर दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी सलेमपुर को एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
ग्राम पिपरा बघेल उत्तर पट्टी निवासी ओम हरि कुशवाहा ने आईजीआरएस में विद्यालय के अतिरिक्त कक्ष के निर्माण में व्यापक धांधली की शिकायत कुछ महीने पूर्व की थी। जिलाधिकारी ने इसकी जांच के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता एवं शिक्षा विभाग के डीसी तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक की टीम द्वारा शिकायत कर्ता की मौजूदगी में जांच कराई।
विज्ञापन

जांच में नींव की खोदाई कर जांच के दौरान मानक के विपरीत खोदाई एवं दीवार की चुनाई पाई गई। इसके अतिरिक्त दीवार निर्माण में प्रयुक्त सफेद बालू सीमेंट का मिश्रण का नमूना लेकर जांच के लिए लैब में लखनऊ भेज कर अपनी रिपोर्ट डीएम को दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर बीएसए ने जिलाधिकारी के आदेश पर निर्माण प्रभारी सहायक अध्यापक संजीव सिंह को अतिरिक्त कक्ष निर्माण की धनराशि 8,88,343 रुपये का गबन पाए जाने पर निलंबित कर बीआरसी सोहनपुर से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed