{"_id":"5dfa6c1e8ebc3e878e38226f","slug":"teacher-suspended-in-deoria-deoria-news-gkp333818948","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसिक कार्यालय में ही दो जगह से वेतन उठाने वाला शिक्षक बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसिक कार्यालय में ही दो जगह से वेतन उठाने वाला शिक्षक बर्खास्त
विज्ञापन
दो जगह से वेतन उठाने वाला शिक्षक बर्खास्त
फर्जी नियुक्ति पत्र पर जूनियर विद्यालय पननहा में कार्यरत था
जांच के बाद कूटरचित ढंग से नौकरी पाने का हुआ खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र के बदौलत बेसिक विभाग में ही दो जगह कार्य कर वेतन उठाने वाले गौरीबाजार क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय पननहा के शिक्षक मयंक राय को बर्खास्त कर दिया गया है। अगस्त माह में मामले का खुलासा होने पर उनका वेतन बाधित किया गया था और उन्हें नोटिस जारी कर गई थी। कई बार नोटिस के बावजूद उपस्थित नहीं होने पर उनकी सेवा समाप्त कर दी गई। साथ ही गौरीबाजार के बीईओ को उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।
मऊ जिले के पतनई बुुजुर्ग गांव निवासी चंदन राय ने बीते अगस्त माह में अपने ही गांव के मयंक राय के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कूटरचित अभिलेखों के आधार पर बेसिक विभाग में सहायक अध्यापक पद की नौकरी करने की शिकायत की थी। मयंक की तैनाती वर्तमान में गौरीबाजार के उच्च प्राथमिक विद्यालय पननहा में है। बुधवार को बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत के आधार पर विभागीय जांच में पुष्टि हुई है कि मयंक की तैनाती वर्ष 2015 में हुई। 29334 शिक्षक भर्ती गणित व विज्ञान के लिए हुई प्रक्रिया के अंतर्गत हुई थीं, नौकरी प्राप्त करने के बाद जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बनकटा में भी उनका हस्ताक्षर बना है। जांच में यह साबित हुआ है कि उन्होंने एक ही अवधि में विभाग से दो जगह से वेतन प्राप्त किया है। कार्यालय में उपलब्ध अभिलेखों से जब परीक्षण किया गया तो यह भी पुष्ट हुआ कि उन्होंने बिना काउंसिलिंग प्रक्रिया में प्रतिभाग किए साजिश करते हुए कूटरचित एवं फर्जी नियुक्ति पत्र के आधार पर कार्यभार ग्रहण कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया है। शिकायत के बाद विगत सात अगस्त को उनका वेतन बाधित किया गया था, साथ ही अपनी नियुक्ति से संबंधित सभी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का स्पष्टीकरण दिया गया था। कई बार नोटिस के बावजूद वह उपस्थित नहीं हुए। बीईओ को उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई करने को कहा गया है।