{"_id":"685306d23b2db5a56f09bc4a","slug":"teacher-received-threat-of-being-shot-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-156316-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शिक्षक को गोली मारने की मिली धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शिक्षक को गोली मारने की मिली धमकी
Thu, 19 Jun 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। शहर के रामनाथ देवरिया के रहने वाले शिक्षक को मोहल्ले के एक शख्स ने गोली मारने की धमकी दी है। शिक्षक ने आरोप लगाया है कि धमकी देने वाला दबंग है। उसके खिलाफ तमाम शिकायत थाने में हैं। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रामनाथ देवरिया निवासी ओमप्रकाश मणि वर्तमान में नेहरू नगर चौराहा चकिया में रहते हैं। उनका कहना है कि 10 दिन पहले शाम को मोबाइल फोन कर एक शख्स ने गोली मारने की धमकी दी है।
उसने एक बार नहीं बल्कि बार-बार फोन कर गोली मारने की धमकी देता रहा। कोतवाली निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
उसने एक बार नहीं बल्कि बार-बार फोन कर गोली मारने की धमकी देता रहा। कोतवाली निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन