{"_id":"667da97ecb71544149066b27","slug":"teacher-raped-rasoiya-daughter-deoria-news-c-208-1-deo1004-128937-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शिक्षक को रसोइया की नाबालिग बेटी से हुआ प्यार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शिक्षक को रसोइया की नाबालिग बेटी से हुआ प्यार
Thu, 27 Jun 2024 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 27 Jun 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा दुराचार
नाबालिग को भगा कर ले गया अपने गांव फिर वापस लाकर घर छोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुजुर्ग/प्रतापपुर। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक को विद्यालय में काम करने वाली रसोइया की नाबालिग बेटी से प्यार हो गया। उससे शादी का झांसा देकर एक वर्ष से दुराचार करते आने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी शिक्षक फरार है। पीड़िता ने श्रीरामपुर थाने में तहरीर देकर आरोपी शिक्षक के विरुद्ध शादी का झांसा देकर एक वर्ष तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।
शिक्षक के तैनाती विद्यालय में पीड़िता की विधवा मां रसोइया का काम करती है। घर विद्यालय गेट के ठीक सामने है। इसी का फायदा उठाकर आरोपी शिक्षक एक वर्ष से उसको अपने झांसे में लेकर उससे शारीरिक संबंध बनाता आ रहा था। गांव में इसकी भनक मिलने के बाद आरोपी शिक्षक 10 जून को लड़की को बहला-फुसला कर अपने गांव सुहवल जिला गाजीपुर भगा ले गया। रात भर रखने के बाद फिर उसके गांव के बाहर ले आकर छोड़ दिया।
प्रभारी अध्यापक ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। इसके बारे में उन्होंने उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया है। इस मामले में उच्च अधिकारियों का जैसा आदेश निर्देश मिलेगा, आरोपी शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक श्रीरामपुर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि लड़की ने आरोप लगाया है। जांच की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।