{"_id":"62df82252ee2e86d250c9cbb","slug":"teacher-hanged-himself-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: देवरिया में शिक्षक ने फंदे से लटक कर दे दी जान, घर पर मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: देवरिया में शिक्षक ने फंदे से लटक कर दे दी जान, घर पर मचा कोहराम
Tue, 26 Jul 2022 11:39 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:39 AM IST
सार
सोमवार को विकास राव विद्यालय से घर आए। रात को गांव स्थित मकान पर भोजन करने के बाद चौराहा प्रतिदिन की तरह दुकान के बेसमेंट में सो गए। सुबह घर नहीं जाने पर बड़े भाई पुनीत राव दुकान पर गए तो अंदर पंखे की कुंडी से भाई को लटकते देखकर दंग रह गए।
विज्ञापन
मृतक शिक्षक। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जनपद के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के देसही देवरिया गांव के शिक्षक विकास राव (26) ने दुकान में सोमवार की रात को फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मंगलवार की सुबह इस बात की जानकारी होते ही घर के लोगों के होश उड़ गए। शिक्षक के आत्महत्या की जानकारी होते ही दरवाजे पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की।
रामपुर कारखाना के देसही देवरिया गांव के विकास राव (26) पुत्र स्व. प्रभुनाथ राव परिषदीय शिक्षक थे। क्षेत्र के सोनिया मुंडेरा प्राथमिक विद्यालय पर उनकी तैनाती थी। उनकी शादी नहीं हुई थी। स्थानीय चौराहा पर भी उनकी मकान है। उसमें बड़े भाई हार्डवेयर की दुकान किए हैं।
सोमवार को विकास राव विद्यालय से घर आए। रात को गांव स्थित मकान पर भोजन करने के बाद चौराहा प्रतिदिन की तरह दुकान के बेसमेंट में सो गए। सुबह घर नहीं जाने पर बड़े भाई पुनीत राव दुकान पर गए तो अंदर पंखे की कुंडी से भाई को लटकते देखकर दंग रह गए। उनके शोर मचाने पर मौके पर लोग जुट गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया। विकास दो भाइयों में छोटे थे। पिता प्रभुनाथ की पहले ही मौत हो चुकी है। विकास की इस तरह मौत से माता मिंटू देवी, बड़े भाई पुनीत राव सहित घर के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। एसओ महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि एक शिक्षक ने आत्महत्या किया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।