{"_id":"62716843b641381f14769441","slug":"teacher-died-due-to-current-deoria-news-gkp435596130","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से बिहार के अध्यापक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से बिहार के अध्यापक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट लगने से बिहार के अध्यापक की मौत
देवरिया। बिहार के बिजयीपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी अध्यापक की मंगलवार की सुबह करंट लगनेे से हालत नाजुक हो गई। परिजन गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
हरिहरपुर गांव निवासी पुरुषोत्तम मिश्र (35) बिहार के मोतिहारी जिले के उच्च माध्यमिक विद्यालय में संस्कृत के शिक्षक थे। सुबह निर्माणाधीन मकान की दीवार पर पानी गिरा रहे थे। मकान के पास से ही 11 हजार वोल्टेज का तार गुजरा है। दीवार को तर करने के दौरान वह करंट की संपर्क में आ गए। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मां यशोदा, पुत्री ब्यूटी, पुत्र प्रियम, पत्नी रीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।