{"_id":"6aad8072d0def4336f066cba","slug":"teach-students-how-to-avoid-disasters-deoria-news-c-208-1-deo1014-192117-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छात्रों को बताए आपदा से बचाव के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छात्रों को बताए आपदा से बचाव के गुर
Fri, 18 Sep 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
छात्रों को बताए आपदा से बचाव के गुर
रुद्रपुर। नगर के सतासी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को छात्रों को आपदा से बचाव से टिप्स दिए गए। आपदा प्रबंधन के लोगों ने भूकंप और आग लगने के दौरान लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के बारे में अभ्यास कराया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बारे भी बताए।
एसडीएम राजकुमार गुप्ता ने बताया कि भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सतर्कता और सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। छात्रों ने भाग लेकर आपदा के समय अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों और सुरक्षित निकासी प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। मॉक ड्रिल के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि भूकंप के झटके महसूस होते ही घबराने के बजाय शांत रहें और तुरंत ड्रॉप, कवर एंड होल्ड तकनीक अपनाएं। इसके तहत नीचे झुककर मजबूत मेज या डेस्क के नीचे शरण लें और उसे मजबूती से पकड़े रहें, जब तक झटके पूरी तरह बंद न हो जाएं।
कार्यक्रम के अंत में सुरक्षा उपायों की पुनरावृत्ति कराई गई तथा भविष्य में भी नियमित रूप से इस तरह की मॉक ड्रिल आयोजित करने पर जोर दिया गया। इस दौरान तहसीलदार अरुण कुमार, सीओ राजेश चतुर्वेदी, वैकुंठनाथ कुशवाहा, लाल बिहारी, डॉ. सुशील मल्ल आदि मौजूद रहे।