{"_id":"61116eda8ebc3e756a0499fd","slug":"tea-stal-deoria-news-gkp4050266114","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल संचालकों ने लगायी चाय की स्टॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल संचालकों ने लगायी चाय की स्टॉल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल संचालकों ने लगायी चाय की स्टॉल
- जूनियर शिक्षण प्रबंधक संघ ने आठवीं तक के स्कूल खोले जाने की मांगी अनुमति
- मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन एसडीएम को दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। आठवीं तक स्कूलों को खोले जाने की अनुमति देने की मांग को लेकर सोमवार को प्राइवेट स्कूल संचालकों ने सुभाष चौक चाय की स्टॉल लगाकर विरोध जताया। यहां आने जाने वालों को चाय पिलाई। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर सौरभ सिंह को उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन सौपा।
जूनियर शिक्षण प्रबंधक संघ की ओर से आयोजित विरोध प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष संगीता सिंह ने कहा कि कोरोना काल में सबसे अधिक प्रभावित स्कूल और कोचिंग संचालक हुए हैं। मार्च 2020 से स्कूल बंद कर दिए गए। सरकार सभी को गाइड लाइन के साथ छूट दी जा रही है, बावजूद इसके अभी तक स्कूल खोले जाने के संबंध में कोई ठोस निर्णय सरकार ने नहीं लिया है। शिक्षित बेरोजगारों के लिए रोजगार का सबसे बड़ा माध्यम स्कूल व कोचिंग संचालन है।
ऐसे में इस पर रोक लगा दिए जाने से यह वर्ग भुखमरी की कगार पर आ गया है। संगठन की ओर से मुख्यमंत्री, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विपक्षी दलों को इस संबंध में ज्ञापन दिया जा चुका है। उपाध्यक्ष युवराज प्रताप सिंह और जिला महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में स्कूल प्रबंधक व प्राइवेट शिक्षक आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इसी क्रम में चाय बेचकर हम सभी अपने लिए रोजगार की तलाश करने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष श्रीराम यादव, चंदन गुप्ता, दीपक मौर्य, अभिषेक तिवारी, पार्थ सिंह, आसमा फारुखी, सुमन तिवारी, विष्णु अग्रवाल, अभिषेक शाही, अखिलेश पांडेय, मनीष आनंद मिश्र, अवधेश कुशवाहा, अशोक श्रीवास्तव, अरविंद गिरी, हीरा प्रसाद आदि शामिल रहे।