फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   tea seller died in accident

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट से चाय विक्रेता की मौत, गांव वालों ने शव रख सड़क जाम की

Mon, 01 Mar 2021 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
tea seller died in accident
ट्रैक्टर ट्राली की चपेट से चाय विक्रेता की मौत, गांव वालों ने शव रख सड़क जाम की
विज्ञापन

भाटपाररानी। क्षेत्र के लाखोपार चौराहे पर रविवार को मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से चाय विक्रेता की मौत हो गई। गांव वालों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया और शव को पीएचसी गेट के सामने मुख्य सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। विधायक व प्रशासन के आश्वासन पर गांव वालों ने शव को पुलिस को सौंपा। पुलिस मृतक की पत्नी की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।
लाखोपार निवासी रामप्रीत गोंड़ (45) गांव के पास चौराहे पर जटहवा बीर बाबा के स्थान के बगल में चाय की दुकान चलाते थे। वह किराना की दुकान पर सामान लेने जा रहे थे। इसी बीच मल्हनी की तरफ से तेज गति से आ रहे मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उन्हें पीएचसी पहुंचाया। चिकित्सक ने रामप्रीत को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव वाले शव को मुख्य सड़क पर रखकर नारेबाजी करने लगे। सूचना पाकर पहुंचे विधायक डॉ आशुतोष उपाध्याय और तहसीलदार अश्विनी कुमार के आश्वासन पर आधे घंटे बाद लोगों ने शव को पुलिस को सौंपा। रामप्रीत की पत्नी संजू देवी की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक दयाशंकर ठाकुर निवासी ग्राम जगहथा थाना भाटपाररानी के विरुद्ध केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक पुलिस की हिरासत में है। ट्रैक्टर-ट्राली छोटका गांव के नौका टोला निवासी वीरेंद्र गुप्ता की बताई जा रही है। सीओ पंचम लाल ने बताया कि केस दर्ज कर ट्रैक्टर चालक से पूछताछ की जा रही है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गांव वालों ने चालक को कई बार दी थी हिदायत
भाटपाररानी। चालक दयानंद ठाकुर प्रतिदिन चौराहे से तेज गति से मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर कई बार चौराहे से गुजरता था। लोगों के अनुसार, उसकी तेज गति को देखकर गांव वालों ने कई बार गाड़ी धीमी चलाने की हिदायत दी थी। वह हमेशा ईयर फोन लगाकर तेज गति से ट्रैक्टर लेकर चौराहे से होकर गुजरता था। कुछ दिन पहले वह गांव के ही एक व्यक्ति की बकरी और उसके बच्चे को रौंद दिया था। गांव वालों ने उससे जुर्माना भी वसूला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाय बेचकर रामप्रीत परिवार का करता थे भरण-पोषण
भाटपार रानी। मृतक रामप्रीत गौड़ गांव के चौराहे पर चाय की दुकान चलाकर अपने पूरे परिवार का भरण पोषण करते थे। उसकी दो शादी हुई थी। पहली पत्नी से 18 वर्ष की पुत्री पूजा है। वह उसकी शादी की तैयारी में लगे थे। परंतु उनका सपना अधूरा रह गया। दूसरी पत्नी मीरा देवी से 14 वर्षीय पुत्र चंदन तथा दो बेटियां शीतल (8) व नंदनी (6) हैं। गांव में खेती-बारी कुछ भी नहीं है। उस की असमय मौत से परिवार के सामने भरण-पोषण का संकट उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed