फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Tarkulwa-Pathardeva incoming feeder blast, electricity supply to 150 villages

Deoria News: तरकुलवा-पथरदेवा इनकमिंग फीडर ब्लास्ट, 150 गांवों की बिजली गुल

Tue, 30 Jun 2026 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 30 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Tarkulwa-Pathardeva incoming feeder blast, electricity supply to 150 villages
तरकुलवा। विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के उपभोक्ताओं की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। सोमवार सुबह हवा के साथ शुरू हुई बारिश में उपकेंद्र की मेन लाइन में अचानक ब्रेकडाउन हो गया। इससे इलाके के सभी छोटे-बड़े बाजारों सहित लगभग 150 गांवों की बिजली आपूर्ति 12 घंटे से गुल है। इससे लगभग पांच लाख की आबादी को पूरे दिन बिजली-पानी की दिक्कत झेलनी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद बिजली कर्मियों ने शाम छह बजे के करीब मेन लाइन का फॉल्ट ठीक किया, तभी तरकुलवा-पथरदेवा इनकमिंग फीडर ब्लास्ट हो गया। इसके चलते बिजली कर्मियों के आपूर्ति बहाल करने के मंसूबे पर पानी फिर गया। नगर के अधिकारियों के अनुसार, रात्रि आठ बजे तक आपूर्ति बहाल होने की संभावना है।
विज्ञापन

33/11 केवी बिजली घर के मेन लाइन की सप्लाई कुशीनगर जिले के कसया पॉवर हाउस से होती है। इससे उपकेंद्र पर लगे तरकुलवा, पथरदेवा, गढ़रामपुर और बंजरिया फीडरों से जुड़े तरकुलवा, कंचनपुर, पथरदेवा, गढ़रामपुर, बंजरिया, सोनहुला रामनगर, मुंडेरा बाबू, महुअवा बाजराटर, गुलहरिया, बालपुर श्रीनगर आदि छोटे-बड़े सभी बाजारों के साथ लगभग 150 गांवों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। सोमवार को सुबह 6:30 बजे के करीब तेज हवा के साथ हुई बारिश में बनवारी टोला, मुंडेरा बाबू, सोनहुला रामनगर आदि स्थानों पर मेन लाइन के 11 हजार बोल्ट के तार टूटकर गिर गए और कई इंसुलेटर पंचर हो गए। इससे उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते उपकेंद्र से जुड़े लगभग पांच लाख की आबादी को बिजली-पानी के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली कर्मचारियों ने पूरे दिन पेट्रोलिंग कर फॉल्ट को ढूंढने और ठीक करने की कोशिश में जुटे रहे। काफी मशक्कत के बाद सायं छह बजे के करीब बिजली कर्मियों ने मेन लाइन के फॉल्ट को ठीक किया, तबतक तरकुलवा और पथरदेवा के इनकमिंग फीडर ब्लास्ट हो गए। इसके चलते बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। जेई लवलेश सिंह के नेतृत्व में बिजली कर्मचारियों ने ब्लास्ट फीडरों को ठीक करने में जुट गए, लेकिन सायं सात बजे तक उन्हें सफलता नहीं मिली। लोगों के घरों में लगे इनवर्टर डिस्चार्ज हो गए। पानी की टंकियां सूख गईं। कस्बों के व्यवसायिक प्रतिष्ठान पूरे दिन बंद रहे। बिजली-पानी के लिए पांच लाख की आबादी को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति आए दिन ठप होने से लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त रहा। नाराज उपभोक्ता क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को कोसते रहे।
विज्ञापन

एसडीओ सुशांत शर्मा ने बताया कि मेन लाइन का फॉल्ट ठीक हो गया है। तरकुलवा-पथरदेवा इनकमिंग फीडर ब्लास्ट होने से आपूर्ति बाधित हो गई है। जल्दी ही दोनों फीडरों को दुरुस्त कर आपूर्ति को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed