{"_id":"690a5e3536e268d2ce076c2e","slug":"tarkulwa-district-champion-in-sports-competition-deshai-deoria-second-place-deoria-news-c-208-1-deo1010-167123-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: खेल प्रतियोगिता में तरकुलवा जिला चैंपियन, देसही देवरिया दूसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: खेल प्रतियोगिता में तरकुलवा जिला चैंपियन, देसही देवरिया दूसरे स्थान पर
Wed, 05 Nov 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा की टीम को ट्राॅफी प्रदान करते जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी व प्रधानाचार्य डॉ. अ
देवरिया। दो दिवसीय जनपद स्तरीय बेसिक शिक्षा एवं कस्तूरबा गांधी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में मंगलवार को 81 अंक पाकर तरकुलवा ब्लॉक जिला चैंपियन रहा। दूसरे स्थान 67 अंकों के साथ देसही देवरिया रहा। प्रतियोगिता का आयोजन रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चन्द तिवारी और विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य डॉ. अजय मणि त्रिपाठी रहे।
व्यक्तिगत स्पर्धा के चैंपियन प्राथमिक संवर्ग बालक में रुद्रपुर के समर प्रताप चन्द, बालिका में रामपुर कारखाना की राधिका राजभर और जूनियर संवर्ग के बालक में चैंपियन तरकुलवा के किताबुद्दीन शेख, बालिका में चैंपियन तरकुलवा की आतिया बनी। खेलों में प्राथमिक संवर्ग के कब्बडी में रामपुर कारखाना ने बैतालपुर को शिकस्त देकर विजेता बनी। वही खो खो में देवरिया सदर ने लार को पराजित कर विजयी हुई। प्राथमिक संवर्ग बालक के लम्बी कूद में रुद्रपुर के समर प्रताप प्रथम एवं गौरी बाजार के अनुभव द्वितीय स्थान पर रहे। योग बालक एवं बालिका में भटनी प्रथम स्थान पर रही।
जूनियर संवर्ग बालक के ऊंची कूद में बादल रामपुर कारखाना प्रथम, शैलेश तरकुलवा द्वितीय एवं लम्बी कूद में तरकुलवा के किताबुद्दीन शेख प्रथम एवं बरहज के सागर बांसफोर द्वितीय रहे। गोला क्षेपण एवं चक्र क्षेपण में तरकुलवा के शुभम प्रथम स्थान पर रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में लोकगीत, राष्ट्रीय एकांकी एवं समूहगान में भलुअनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता रही।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि गिरीश चन्द तिवारी ने कहा कि खेल के प्रति शिक्षकों के प्रेम एवं समर्पण के दम पर ही आज ये उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला है। इस दौरान नोडल खेल बीईओ सत्यप्रकाश कुशवाहा, बीईओ सूरज कुमार, जयराम पाल, विनयशील मिश्रा आदि उपस्थित रहे।