फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Tarakeshwar defeated Faisal Academy by 70 runs

Deoria News: तारकेश्वर ने फैसल एकेडमी को 70 रन से हराया

Wed, 26 Feb 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 26 Feb 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Tarakeshwar defeated Faisal Academy by 70 runs
बरहज। नगर स्थित एसके इंटर कालेज खेल मैदान में मंगलवार को बाबा राघवदास अंडर 16 और अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। खेले गए उदघाटन मैच में तारकेश्वर एकेडमी की टीम ने फैसल एकेडमी गौरीबाजार को 70 रनों से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बीआरडीबीडी पीजी कालेज के प्राचार्य शंभूनाथ तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल शुरु कराया। तारकेश्वर एकेडमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 143 रन बनाया। जिसमें आराध्या निगम 21, गौरव विश्वकर्मा ने 19, सुमित कुशवाहा 18, उदय 16 और आलोक ने 10 रनों का योगदान दिया। गौरीबाजार के गेंदबाज हिमांशु, आदित्य और रितेश ने दो-दो, जबकि अनीस, शिवम, आरव प्रताप ने एक-एक विकेट हासिल किया। जवाबी पारी में फैसल एकेडमी गौरीबाजार की टीम 73 रनों पर आल आउट हो गई। तारकेश्वर एकेडमी के गेंदबाज आलोक यादव तीन, आराध्या निगम दो, शौर्य और अभिराज ने एक-एक विकेट लिया। मौके पर नागेंद्र त्रिपाठी, कलाम खान, तारकेश्वर साहनी, शैलेंद्र प्रताप सिंह, सुनील त्रिपाठी, रजत मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed