फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Tanker and Bolero collide, three injured

Deoria News: टैंकर और बोलेरो में टक्कर, तीन घायल

Sun, 06 Aug 2023 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Tanker and Bolero collide, three injured
भटनी के घांटी बाजार पेट्रोल पंप के पास हुए हादसे में बोलेरो के परखच्चे उड़े
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। भटनी भिंगारी मार्ग पर घांटी बाजार के पास शनिवार आधी रात बोलेरो ने खड़े पानी की टैंकर में जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में बोलेरो में सवार चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां दौड़कर पहुंचे। लोगों ने इसकी सूचना भटनी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने लोगों के सहयोग से वाहन में फंसे सभी घायलों को गैस कटर की सहायता से गाड़ी के आगे का हिस्सा काटकर निकाला। घायलों को भटनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां से भी राहत नहीं मिलने पर सभी घायलों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।

बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के सिसई टोला चौधरी छापर निवासी सहजाद अहमद पुत्र नियाज अहमद,अल्ताफ अहमद पुत्र शेख मेराज अहमद,साजिर अंसारी पुत्र फुलाई अंसारी अपने परिजन को भटनी स्टेशन छोड़ने गए थे। स्टेशन छोड़ने के बाद वे लोग वापस घर जा रहे थे। अभी घांटी बाजार स्थित पेट्रोलपंप के पास पहुंचे ही थे कि उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पानी के टैंकर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। तेज आवाज सुनकर आसपास लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। मौके पर पहुंचे लोग घायलों को निकालने का प्रयास करने लगे। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने गैस कटर से गाड़ी को काटकर उन्हें निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed