फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   taken samples from shops

Deoria News: 1,350 किलो रंगीन कचरी सीज

Thu, 02 Mar 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 02 Mar 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
taken samples from shops
नमूना लेती खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम।संवाद
खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए आठ नमूने, मिलावट की रोकथाम के लिए चला अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। होली पर लोगों को शुद्ध खाद्य व पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अभियान चलाया है। इसके तहत विभिन्न स्थानों से बुधवार को आठ नमूने लिए गए। वहीं, 1,350 किग्रा रंगीन कचरी सीज की गई। इसकी कीमत 54,000 रुपये बताई जा रही है।

होली को देखते हुए मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बुधवार से अभियान शुरू किया है। इसके तहत जय मां काली फूड प्रोडक्ट इंडस्ट्रियल एरिया मेहड़ा पुरवा से टीम ने रंगीन कचरी के नमूने लिए। साथ ही अखाद्य रंग से तैयार होने के संदेह में करीब छह सौ किग्रा रंगीन कचरी को सीज किया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 24000 रुपये है।
विज्ञापन

जेके फूड्स, इंडस्ट्रियल एरिया मेहड़ा पुरवा से रंगीन कचरी के नमूने लिए गए। अखाद्य रंग से तैयार होने के संदेह में करीब 750 किग्रा रंगीन कचरी को सीज किया गया। इसकी कीमत करीब 30,000 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह सीसी रोड स्थित गृहस्थी किराना एवं जनरल स्टोर से चिप्स व विजय मेगा मार्ट बेसन के नमूने एकत्र किए गए। वहीं, भाटपाररानी के बंगरा बाजार स्थित बरनवाल किराना मर्चेंट से सरसों तेल, प्रद्युम्न कुशवाहा के यहां से बेसन तथा भाटपाररानी में बीआरडी कॉलेज के पास गोविंद सरकार के प्रतिष्ठान से खोवा के नमूने लिए गए। जबकि सलेमपुर के पिपरा मोहन (सलाहाबाद) स्थित श्रीराम स्वीट्स एवं मैटेरियल से टीम ने खोवा के नमूने लिए।
टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव, रंजन कुमार श्रीवास्तव, अजीत कुमार त्रिपाठी, मनीष मल्ल व डॉ. सुभेष कुमार शामिल रहे।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय आरसी पांडेय ने बताया कि होली पर्व पर मिलावट में रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न स्थानों से नमूने लिए गए हैं। उन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed