{"_id":"9d0f701c6f05fc6240d1c918fba69d71","slug":"taken-action-against-encroachment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाया गया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाया गया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Tue, 02 Feb 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन ने सोमवार को गोरखपुर रोड में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। सड़क में बनाई गई भट्ठियों को तोड़ा गया। होर्डिंग्स, सड़क में लगे पोल को हटाया गया। अतिक्रमण विरोधी अभियान मंगलवार को भी चलता रहेगा।
एसडीएम सदर अजय कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी नगर सुशील कुमार सिंह और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आरके चौधरी की अगुवाई में टीम गोरखपुर ओवरब्रिज पहुंची। शाम तीन बजे से अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू हुआ। वहां से करीब पांच सौ मीटर तक अतिक्रमण हटाया गया है।
सड़क में बनाई गई भट्ठियों को टीम के सदस्यों ने तोड़ा। सड़क में लगे होर्डिंग्स को हटाया गया। पोल को उखाड़कर टीम के सदस्यों ने किनारे किया। एसडीएम सदर अजय श्रीवास्तव ने नगर पालिका परिषद को निर्देश दिया कि वह शहर में वाहन से प्रचार-प्रसार कराएं कि लोग अतिक्रमण हटा लें।
विज्ञापन
इसके बाद भी यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन हटवाने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि मंगलवार को भी यह अभियान चलेगा। इस दौरान नगर पालिका परिषद के सफाई निरीक्षक मोहम्मद इल्तजा, टीएसआई मोहनलाल यादव, टीएस आलोक श्रीवास्तव समेत तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।