फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sweeper dies in road accident, family in turmoil

Deoria News: सड़क हादसे में सफाईकर्मी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 12 Apr 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 12 Apr 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Sweeper dies in road accident, family in turmoil
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भागलपुर। बाइक सवार सफाईकर्मी को बृहस्पतिवार की रात को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस और आसपास के लोगों ने उसे भागलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मईल थाना क्षेत्र के गोहरियां गांव निवासी रविंद्र यादव (40) पुत्र शंभू यादव भागलपुर ब्लॉक के एकौना गांव में सफाईकर्मी के पद पर तैनात थे। ड्यूटी खत्म कर रात में बाइक से ससुराल भागलपुर आ रहे थे। भागलपुर चौराहे के पास मईल रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे रविंद्र के सिर में गंभीर चोट आई और वह अचेत हो गए। हादसे मेंं रविंद्र की मौत की सूचना गांव आते ही उसकी मां बदामी देवी, पत्नी रंजना देवी दहाड़ मारकर रोने लगीं। मईल के एसओ अमित कुमार राय ने बताया कि सफाईकर्मी की सड़क हादसे में मौत हुई है। कागजी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed