फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   suspend a employee

Deoria News: गो- आश्रय स्थल में अव्यवस्था मिलने पर सचिव निलंबित

Thu, 23 Mar 2023 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
suspend a employee
- फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। विकास खंड सदर के पिपरा चंद्रभान स्थित बृहद गौ-आश्रय स्थल का बुधवार को डीएम व सीडीओ ने निरीक्षण किया। इसमें गंभीर अव्यवस्था मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने पंचायत सचिव को निलंबित करने का निर्देश दिया। साथ ही गोवंशों की चिकित्सा में प्रथमदृष्टया लापरवाही मिलने पर पशु चिकित्साधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और सीडीओ रवींद्र कुमार दोपहर में पिपरा चंद्रभान स्थित बृहद गौ-आश्रय स्थल पहुंचे। यहां चौतरफा गंदगी का अंबार मिला। बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं थी। गो-वंशों के आस-पास भी गंदगी मिली। कुछ गोवंश बीमार मिले। डीएम ने तत्काल उनका इलाज करने का निर्देश दिया। डीएम ने अब तक इलाज न करने पर पशु चिकित्साधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की संस्तुति के साथ शासन को पत्र लिखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने संचालन में लगे भगवान चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्य पर भी असंतोष व्यक्त किया। करीब दस एकड़ में फैले बृहद गो-आश्रय स्थल के निरीक्षण में 295 गो-वंश संरक्षित मिले। इसमें 27 गाय थी। डीएम ने भूसे के भंडार आदि के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम सौरभ सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अरविंद कुमार वैश्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed