{"_id":"6536c6fae8f7368f040c0914","slug":"survey-started-for-bypass-road-of-salempur-nawalpur-sikanderpur-national-highway-deoria-news-c-208-1-deo1001-11246-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सलेमपुर-नवलपुर- सिकंदरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के बाईपास सड़क के लिए सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सलेमपुर-नवलपुर- सिकंदरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के बाईपास सड़क के लिए सर्वे शुरू
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास के लिए बिगही गांव के समीप अधिग्रहण की गई भूमि में लगा पीलर
- राष्ट्रीय राजमार्ग की टीम ने राजस्व विभाग के साथ बाईपास सड़क के भूमि पर लगाया पिलर
- बाईपास के लिए एक रेलवे ब्रिज के साथ दो नदी पर होगा पक्के पुल का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। सलेमपुर–नवलपुर–सिकंदरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग की टीम ने राजस्व विभाग की टीम के साथ बिगही गांव के पास से होकर भीमपुर, बरसीपार, पयासी, मझौली राज होते हुए नवलपुर उर्फ शामपुर नवलपुर चौराहे पर भागलपुर- सलेमपुर मार्ग को जोड़ने वाली बाईपास सड़क के लिए भूमि अधिग्रहित कर ली है। इसमें पड़ने वाली भूमि के लिए दो जरीब 25 कड़ी यानी 45 मीटर पर पत्थर लगा दिया गया है। बाईपास सड़क पर दो जगह रेलवे क्राॅसिंग और नदी पर एक जगह सेतु बनाए जाएंगे। सर्वे के बाद मुआवजा देने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
गोरखपुर से सलेमपुर तक राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण पूर्ण होने के बाद अब सलेमपुर–नवलपुर होते सिकंदरपुर तक राष्ट्रीय राजमार्ग को बनाए जाने की स्वीकृति शासन से मिल गई है। इसके लिए परियोजना क्रियान्वयन इकाई गोरखपुर के परियोजना निदेशक मनीष कुमार चौहान ने एसडीएम को पत्र देकर सलेमपुर से सिकंदरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 727बी के निर्माण कार्य राजस्व अभिलेखों में निहित भूमि की चौड़ाई संबंधित आख्या पिछले महीने मांगी थी। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग से आए सुजीत के नेतृत्व में राजस्व विभाग व सर्वेयर परामर्श ने सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर बिगही गांव से सिसवां, भीमपुर, चकरवां बहोरदास, बरसीपार, प्यासी, मझौली राज, देवरिया उर्फ शामपुर, नादघाट, कौड़िया काजी, कौड़िया जयराम, लार नवलपुर मुख्य मार्ग पार कर उरदौली गांव के पास भागलपुर-सलेमपुर मार्ग तक के 18 गांवों के 65.44 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित कर पीलर लगा दिया गया है। यह बाईपास 14.700 किमी लंबा बनाया जा रहा है।
इसमें चकरवा बहोरदास और भीमपुर गांव के बीच रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज, पयासी और बड़वा टोला गांव के पास जबकि दूसरा दीर्घेश्वर नाथ मंदिर के पास छोटी गंडक नदी पर पक्के पुल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए सर्वेयर सर्वे कर चुके हैं। सर्वेयर परामर्शदाता तुलसी राम ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग, राजस्व विभाग के साथ सलेमपुर से सिकंदरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 727बी के बाईपास निर्माण कार्य राजस्व अभिलेखों में निहित भूमि की पैमाइश कराकर पिलर लगा दिया गया है। अब सड़क में पड़ने वाले पेड़- पौधे, पानी की टंकी और बिजली के खंभों का सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन
......
क्या कहते हैं लोग
- राष्ट्रीय राजमार्ग मेरे ग्राम पंचायत से होकर गुजर रही है। यह बहुत खुशी की बात है, लेकिन किसानों को उनकी जमीन की उचित कीमत मिले। यह बाईपास हम लोगों को काफी सहूलियत देगा।
-अमरनाथ मिश्रा ग्राम प्रधान पयासी
........
- राष्ट्रीय राजमार्ग बनने से क्षेत्र का विकास होगा। यहां के लोगों को सिंकदरपुर, तमकुही राज, गोरखपुर आने जाने में सहूलियत मिलेगी। कम दूरी तय कर अच्छे रोड से ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी सफर कर सकेंगे।
-बीर बहादुर कुशवाहा ग्राम प्रधान अनुआपार