{"_id":"6922060c3222a603600578e4","slug":"suraj-of-rudrapur-defeated-pradeep-of-agra-deoria-news-c-208-1-deo1010-168529-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रुद्रपुर के सूरज ने आगरा के प्रदीप को किया चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रुद्रपुर के सूरज ने आगरा के प्रदीप को किया चित
Sun, 23 Nov 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर (देवरिया)। करमेल बनरही देवी मंदिर पर शनिवार को दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आगरा, लखनऊ, गोरखपुर रेलवे के पहलवानों के अलावा क्षेत्रीय पहलवानों ने हिस्सा लिया।
उद्घाटन मुकाबला रुद्रपुर इमिलिहा के पहलवान सूरज यादव ने आगरा के पहलवान प्रदीप को आसमान दिखा दिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सपा नेता प्रदीप यादव, रामकेवल यादव, सिकंदर यादव, साधु यादव और महेंद्र यादव ने पहलवानों का हाथ मिलवा कर किया। दंगल में रुद्रपुर बलुहवा के अजीत ने धोबी पट दांव लगाकर मिथिलेश को चित कर दिया। वहीं शिवम ने गोरखपुर जिले के विष्णु को जनेऊ दांव में फांस कर मुकाबला जीत लिया। दंगल में सत्तन और पिंटू के बीच कुश्ती बराबर रही।