{"_id":"64d3dee3b88bc29dcd00c8b4","slug":"suraj-and-anuj-of-the-district-will-play-in-junior-boys-state-competition-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-3657-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जूनियर बालक स्टेट प्रतियोगिता में खेलेंगे जिले के सूरज और अनुज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जूनियर बालक स्टेट प्रतियोगिता में खेलेंगे जिले के सूरज और अनुज
Thu, 10 Aug 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 10 Aug 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक फुटबाॅल प्रतियोगिता के लिए गोरखपुर मंडल की 16 सदस्यीय टीम घोषित कर दी गई हैं। इसमें जिले से दो खिलाड़ी सूरज यादव व अनुज प्रजापति का भी चयन हुआ है। गोरखपुर से ही बुधवार को टीम आगरा के लिए रवाना हो गई।
नौ से 16 अगस्त तक आगरा में खेल निदेशालय एवं प्रदेश फुटबॉल संघ के समन्वय से सब जूनियर बालक स्टेट फुटबाॅल प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। इसमें गोरखपुर मंडल की 16 सदस्यीय टीम में जनपद के अनुज प्रजापति एवं सूरज यादव भी प्रतिभाग करेंगे। इन दोनों खिलाड़ियों का चयन आठ अगस्त को हुए मंडल ट्रायल के बाद किया गया है। अनुज रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में व सूरज पथरदेवा के एमपी इंटर कॉलेज ग्राउंड पर अभ्यास करते हैं। क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद ने बताया कि गोरखपुर मंडल की चयनित टीम में देवरिया से अनुज और शिवम का ही चयन हुआ है, जबकि मंडल ट्रायल में यहां से 10 खिलाड़ी गए थे। गोरखपुर जनपद के हरिओम गुप्ता, शिवम कुमार, आदित्य प्रजापति, आदित्य वर्धन, ऋतेश यादव, मो.दानिश, आदित्य कुमार, सिद्धार्थ यादव, दिलशेद, समीर अली, कार्तिक शर्मा, विश्वजीत शाह एवं कुशीनगर के आशीष कुमार, इसराफिल चुने गए हैं। आरक्षित खिलाड़ियों में दीपक यादव, विकास चौहान, समीर खान चयनित हुए हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को टीम मैनेजर व प्रशिक्षक विशाल के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए आगरा के लिए रवाना हो गई।