फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Supply trolley blast, Salempur town's power supply disrupted

Deoria News: सप्लाई ट्राॅली ब्लास्ट, सलेमपुर कस्बे की बिजली आपूर्ति ठप

Tue, 18 Nov 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 18 Nov 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Supply trolley blast, Salempur town's power supply disrupted
सलेमपुर। ओवरलोड के चलते मंगलवार को विद्युत निगम के टाउन फीडर और बीएसएनल फीडर की सप्लाई ट्राॅली दोपहर करीब दो बजे अचानक ब्लास्ट हो गई। इससे मेन सप्लाई बाधित हो गई।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने ठीक कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिल पाई थी। ब्लास्ट की वजह से टाउन और बीएसएनल फीडर से जुड़े करीब 25 हजार आबादी बिजली नहीं रहने से परेशान रही।
विज्ञापन

इन्वर्टर भी जवाब दे गए, जिसके चलते उपभोक्ताओं को पानी से लेकर अन्य परेशानियोंं से जूझना पड़ा। लगातार पांच घंटे तक बिजली गुल रहने से वार्ड नंबर चार सलाहाबाद, वार्ड नंबर 13 पश्चिमी ईचौना, वार्ड नंबर तीन, छह, नौ व 10 के करीब 25 हजार से अधिक आबादी को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगन का समय होने के चलते बाजार में भीड़ उमड़ी रही। बिजली नहीं होने के चलते ग्राहक समेत दुकानदार परेशान रहे। नगर के सभासद अशोक गुप्ता ने कहा कि लग्न का समय है, इन दिनों शहर में भीड़ रहती है।
अंधेरा होने के चलते लोगों को काफी दिक्कत हुई। ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए कई बार पत्र दिया गया, लेकिन निगम के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है, जिसका नतीजा यह है कि एक या दो दिन पर ट्रांसफाॅर्मर दग जा रहे हैं। इसका खामियाजा नगर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

जेई उमेश कुमार ने बताया कि अचानक ट्राॅली ब्लास्ट होने के चलते तहसील और बीएसएनल फीडर का सप्लाई बाधित है। काम चल रहा है, जल्द ही ठीक कराकर सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed