{"_id":"58ee60bd4f1c1b9d36cf79e0","slug":"supply-of-100-villages-to-24-hours-in-bhatni","type":"story","status":"publish","title_hn":"भटनी में 24 घंटे से करीब 100 गांवों की आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भटनी में 24 घंटे से करीब 100 गांवों की आपूर्ति ठप
देवरिया
Updated Wed, 12 Apr 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
बिजली परियोजना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटनी। केबल ब्लॉस्ट होने से 100 गांवों की आपूर्ति 24 घंटे से ठप है। जर्जर केबल होने की वजह से अभी तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। इसकी वजह से गर्मी में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोगों में नाराजगी है। विद्युत उपकेंद्र के देहात फीडर से करीब 100 गांव के लोग जुड़े हैं। सकरापार गांव के समीप रेलवे क्रॉसिंग के पास केबल पास कराया गया है।
पुराना केबल होने के चलते बार-बार ब्लॉस्ट हो जा रहा है। मंगलवार की शाम को अचानक केबल ब्लॉस्ट हो गया। कर्मचारियों ने इसे ठीक करने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिला। रात में बिजली नहीं मिलने से लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ी। बिजली विभाग के कर्मचारियों की माने तो रेलवे क्रॉसिंग पर लगा केबल काफी पुराना हो चुका है।
इसके चलते ब्लॉस्ट हो रहा है। इसे बदलने के लिए रेलवे से अनुमति एक साल पूर्व मांगी गई है। लेकिन अभी तक रेलवे की ओर से अनुमति प्राप्त नहीं हुई है। लोगों के दबाव के चलते पुराने केबल का ठीक कर जुगाड़ से आपूर्ति की जा रही है। बार-बार आपूर्ति प्रभावित होने से क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी है। जेई दीपक मिश्र ने बताया कि केबल ब्लॉस्ट होने से आपूर्ति ठप है। रेलवे से अनुमति नहीं मिलने के चलते पुरानी केबल नहीं बदला जा रहा है। इससे विभागीय अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।