{"_id":"68939d98bf30dbbc2902ebcf","slug":"sunpa-memorandum-against-violence-against-women-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-160197-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: महिलाओं पर हिंसा के विरोध में सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: महिलाओं पर हिंसा के विरोध में सौंपा ज्ञापन
Wed, 06 Aug 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 06 Aug 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
भाटपाररानी। ऑल इंडिया प्रोग्रेसिव वीमेन एसोसिएशन की महिलाओं ने तहसील संयोजक पूनम यादव के नेतृत्व में बुधवार को तहसील में धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ती हिंसा, यौन शोषण, हत्या, अपहरण और सांप्रदायिक घटनाओं पर कड़ा विरोध जताया।
प्रदर्शन के बाद महिलाओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन उप जिलाधिकारी के प्रतिनिधि नायब तहसीलदार सुशील तिवारी को सौंपा। उन्होंने प्रदेश में पांच हजार परिषदीय विद्यालयों के मर्जर का आदेश वापस लेने, प्रयागराज के करछना में घटना के दौरान गिरफ्तार अनुसूचित जाति के युवकों को रिहा करने, आशा, आंगनबाड़ी और रसोइयों को राज्य कर्मचारी घोषित करने, माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के सभी कर्ज माफ करने और बिजली बिल माफी की मांग की है। संवाद