{"_id":"6a5e802e28e2544fbf01d029","slug":"sunpa-memorandum-against-oppression-against-obc-class-deoria-news-c-208-1-deo1009-187256-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ओबीसी वर्ग पर अत्याचार के खिलाफ सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ओबीसी वर्ग पर अत्याचार के खिलाफ सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने सोमवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लोगों के साथ कथित रूप से हो रही हत्याओं, अत्याचार, फर्जी एनकाउंटर और हिरासत में मौतों पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की गई।
कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में ओबीसी वर्ग के विरुद्ध अत्याचार, हिंसा, फर्जी एनकाउंटर और पुलिस हिरासत में मौतों की घटनाएं बढ़ गई हैं। उन्होंने इन घटनाओं की निष्पक्ष एवं प्रभावी जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कराने की मांग की गई। कांग्रेस नेता ने कहा कि शासन-प्रशासन का रवैया सभी वर्गों के प्रति निष्पक्ष एवं संवेदनशील होना चाहिए और संविधान प्रदत्त समानता, न्याय और कानून के शासन के सिद्धांतों का पूरी दृढ़ता से पालन किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल, जयदीप त्रिपाठी, मुकुंद भास्कर मणि, भरत मणि, संजीव कुमार मिश्रा, शिव शंकर सिंह, धर्मेंद्र कुमार पांडेय, मिर्जा खुर्शीद आदि उपस्थित रहे।