{"_id":"658f118ba019440eb401c79a","slug":"sump-water-on-the-road-people-are-troubled-by-disease-and-foul-smell-deoria-news-c-208-1-deo1003-16289-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नाबदान का पानी सड़क पर, बीमारी-दुर्गंध से परेशान हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नाबदान का पानी सड़क पर, बीमारी-दुर्गंध से परेशान हैं लोग
विज्ञापन
सलेमपुर। लार क्षेत्र के मेहरौना गांव के लोग जल निकासी की समस्या से परेशान हैं। गांव वालों का कहना है कि बीडीओ से लेकर जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। गंदा पानी जमा होने से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।
लोगों ने बताया कि, गांव के पाल मोहल्ले की सड़क पर घरों से निकलने वाले दूषित पानी की निकासी के लिए समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। वर्ष 2016-17 से यह समस्या बनी हुई है। इधर से गुजरने वाले लोग कभी-कभी गंदे पानी में गिरकर चोटिल हो जाते हैं। गंदे पानी से दुर्गंध उठती है। नाली के अभाव में कई लोगों के घरों का पानी उनके आंगन में भरा रहता है। कुछ घरों के बाहर गड्ढा खोदकर पानी एकत्र किया जाता है।
ग्रमीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान एवं ब्लाॅक स्तर से लेकर जिला स्तर के अधिकारियों से इसकी शिकायत की, लेकिन अब तक किसी ने ध्यान नहीं दिया। गंगी देवी, इंद्रावती देवी, मुन्ना पाल, गिरजा पाल, चम्मापाल, केशवरपाल, जाकिर, वजीर, शहाबुद्दीन, दिलशाद अंसारी, सजरून,अरमान, शगीर,शाहिद, अनसारसेख, आश मुहम्मद, सरवन, अजय, अर्जुन पाल आदि ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
क्या कहते हैं गांव के लोग
पिछली भाजपा सरकार में विधायक रहे काली प्रसाद से समस्या के बारे में अवगत कराया गया, लेकिन आश्वासन के बाद भी निदान नहीं हुआ।
- राम बड़ाई पाल
जबसे सड़क बनी है जल निकासी की समस्या जस की तस है। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ।
-अकबर अली
नाली का गंदा पानी घरों से निकल नहीं पा रहा है। ज्यादा पानी होने पर बाल्टी से भर कर बाहर फेका जाता है। समस्या का जल्द समाधान हो।
-मेराज
तत्कालीन प्रदेश सरकार की ग्राम्य विकास मंत्री को समस्या से संबंधित ज्ञापन दिया गया, लेकिन आज तक कोई निदान नहीं हो सका है। - जयमंगल पाल
सड़क के किनारे लोगों ने घर बनवा लिया है, जगह नहीं है इस लिए नाली बनना संभव नहीं है। सोख्ता बनवाने के लिए लोगों का नाम चयनित किया गया है। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।
- महबूब आलम, ग्राम प्रधान