फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Suddenly 11 thousand KV pole fell, darkness in three wards

Deoria News: अचानक टूटकर गिरा 11 हजार केवी का पोल, तीन वार्डों में अंधेरा

Mon, 21 Aug 2023 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 21 Aug 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Suddenly 11 thousand KV pole fell, darkness in three wards
बरहज। नगर निवासी हातिम खान के घर के पास रविवार की देर शाम 11 हजार वोल्ट का तार लगा खंभा अचानक टूटकर गिर गया। ताराें के सटने से चिंगारी उठने लगी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। संयोग रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ। जर्जर पोल के टूट कर गिरने से तीन वार्डों के करीब एक हजार घरों के लोग 24 घंटे से अंधेरे में हैं।
विज्ञापन

वार्डों में विद्युत निगम की ओर से बिजली आपूर्ति के लिए पोल लगाए गए हैं। इनमें अधिकांश काफी पुराना होने के कारण जर्जर हो गए हैं। शाम करीब सात बजे अचानक पोल टूट गया और हातिम खान के घर के छत पर जाकर टिक गया। बिजली के तारों के आपस में टकराने से चिंगारियां उठने लगीं। पोल टूटने से पटेल नगर दक्षिणी, पश्चिमी, मध्य और पूर्वी के लोग अंधेरे में हैं। वार्ड के इसराफिल, टीपू खान, पुरुषोत्तम पांडेय, रोहित, चंद्रशेखर आदि का कहना है कि विद्युत निगम कार्यालय को पोल टूट कर गिरने की सूचना दी गई है। सोमवार की देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। एसडीओ रोहित पांडेय ने बताया कि सूचना पर कर्मचारी गए थे। दूसरा पोल लगाया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed