फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Subhash Chandra Bose had awakened the spirit of freedom

Deoria News: सुभाष चंद्र बोस ने जगाई थी आजादी की अलख

Fri, 24 Jan 2025 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 24 Jan 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Subhash Chandra Bose had awakened the spirit of freedom
देवरिया/देसही देवरिया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर बृहस्पतिवार को विविध आयोजन हुए। बलटीकरा चौराहा स्थित कृषक इंटर कॉलेज परिसर में वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। यहां सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि, बीडीओ कुशीनगर कमलेश कुमार राय ने छात्रों के अनुशासन और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजादी की अलख जगाई।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि बैतालपुर केन यूनियन चेयरमैन गजाधर मणि ने कहा कि शिक्षा का स्तर ऊंचा होगा तभी समाज की मूलभूत सुविधाएं पूरी होंगी। भारत को विकसित राष्ट्र बनाए जाने के लिए जरूरी है कि युवाओं के अंदर सकारात्मक सोच पैदा की जाय।
विज्ञापन

समारोह को शहीद रामचंद्र इंटर कॉलेज बसंतपुर घुसी के प्रधानाचार्य स्वतंत्र यादव, सुभाष दुबे, हरेंद्र मौर्या, बैकुंठनाथ कुशवाहा आदि ने भी संबोधित किया। प्रबंधक द्वारिकाधीश राय, रवि प्रताप राय, शकील वारसी, अध्यक्ष कुबेर राय, प्रधान संघ उपाध्यक्ष राजू सिंह, कमलेश पांडेय, प्रधानाचार्य गोपाल प्रसाद, विनोद पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष चंद्र बोस की मनाई जयंती
रामपुर कारखाना संवाद के अनुसार, शिक्षण संस्थानों में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। रामपुर कारखाना मुख्य चौराहा स्थित सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा पर अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश वर्मा और इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह ने माल्यार्पण किया।
अशोक इंटरमीडिएट कॉलेज डुमरी रामपुर कारखाना में प्रधानाचार्य देवेंद्र नाथ तिवारी, जनता इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना में प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार, थाना परिसर में इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह, करमहा प्राथमिक विद्यालय पर प्रधानाध्यापक मोहम्मद यासिर एवं दुलारी देवी पब्लिक स्कूल रामपुर कारखाना में प्रबंधक इंजीनियर जयप्रकाश पाल ने सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
रिटायर सैनिकों ने किया माल्यार्पण
बरहज संवाद के अनुसार, गड़ेर के बारीपुर स्थित वृद्धाश्रम में बृहस्पतिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां सेना के सेवानिवृत्त जवानों द्वारा नेताजी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।

सेना के जवानों का कहना था कि देश की आजादी में नेताजी का विस्मरणीय योगदान रहा है। जहां गांधीजी नरम दल के, वहीं नेताजी गरम दल के नेतृत्वकर्ता थे। दूसरी ओर नगर स्थित सरयू विद्यापीठ में सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। मौके पर अनंत पीठ के पीठाधीश्वर आंजनेय दास, आजाद हिंद सेना के जिलाध्यक्ष अभिषेक चौरसिया, ऋषि पांडेय, मुरली मनोहर जायसवाल, पूर्व सैनिक डाॅ.दिनेश मिश्र, रमेश तिवारी अनजान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed