फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sub election result declared

परिणाम घोषित होने पर विजेता प्रत्याशियों के खिले चेहरे

Mon, 14 Jun 2021 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
sub election result declared
परिणाम घोषित होने पर विजेता प्रत्याशियों के खिले चेहरे
विज्ञापन

पांच ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों पर हुआ था चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। ब्लॉक क्षेत्र की पांच ग्राम पंचायतों के रिक्त चल रहे वार्ड सदस्यों के पदों पर चुनाव कराया गया। मतगणना के दिन गहमागहमी का माहौल रहा। परिणाम की घोषणा होने पर विजेता प्रत्याशियों के चेहरे खिल उठे। जबकि जीत की खुशी में कुछ जगहों पर मौका देखकर प्रत्याशियों ने विजय जुलूस भी निकाला।

सोमवार को ब्लॉक परिसर में मतगणना के लिए एक काउंटर बनाया गया था। इस पर एआरओ सहित अन्य सहयोगी कर्मी तैनात थे। टेबल पर गिनती में खड़ेसर के वार्ड नंबर 11 की पिंकी ने 82 मत पाकर ममता को, खड़ेसर वार्ड नंबर 12 के योगेंद्र ने 65 मत पाकर सरयू, कपरवार वार्ड नंबर चार से रवींद्र यादव ने 255 मत पाकर अशोक, मिर्जापुर वार्ड नंबर एक के हरेराम ने 78 वोट पाकर जयसेन, और नदुआं छपरा के वार्ड नंबर सात से शीला देवी ने 72 वोट पाकर धलमती को पराजित किया। निर्वाचन अधिकारी अनित कुमार और एडीओ पंचायत छेदी प्रसाद ने विजेता उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र दिया। मतगणना और परिणाम की घोषणा के दौरान सुरक्षा इंतजामात को लेकर पुलिस सक्रिय रही। मौके पर बीडीओ शशि पांडेय, अजीत विक्रम सिंह, संजय कुमार, संदीप शाही, चंदन, बृजेश कुमार, पूर्णिमा यादव, शिवहरि प्रभाकर, अभिषेक, अशरफ, ओंकार सोनकर, राधेश्याम, राजेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed