फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Students made aware of road safety rules

Deoria News: सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

Fri, 21 Jul 2023 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Students made aware of road safety rules
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। संविलियन विद्यालय अवरा चौरी पर सड़क सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत सड़क सुरक्षा शपथ समारोह एवं सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि श्री आशुतोष शुक्ला सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी थे। अपने संबोधन से पूर्व बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बीआरसी प्रांगण में स्थापित भारतरत्न डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की मूर्ति का माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अपने संबोधन में छात्रों अभिभावकों एवं उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि हमें सड़क सुरक्षा के नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिए जिससे दुर्घटनाओं में कमी आ सके एवं लोगों के जान माल की सुरक्षा हो सके। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने घर में अभिभावकों को मोटरसाइकिल या स्कूटी से निकलते समय हेलमेट पहनने के लिए जरूर कहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक संभागीय अधिकारी श्री आशुतोष शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि हर 24 सेकेंड पर एक व्यक्ति की जान सड़क दुर्घटना में जाती है हमारी जरा सी सावधानी एवं सड़क पर चलने के नियमों के पालन से इस में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सड़क दुर्घटना में 30% मौतें हेलमेट ना लगाने से एवं 11% मौतें सीट बेल्ट ना लगाने से होती है। गोल्डन आवर में किसी घायल व्यक्ति को हॉस्पिटल पहुंचाने पर ₹5000 इनाम की बात भी उन्होंने कही। सभी आगंतुकों एवं अतिथियों का स्वागत नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जय रामपाल द्वारा बुके देकर एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया।

जय प्रकाश मणि त्रिपाठी एवं श्री हेमा त्रिपाठी ने खंड शिक्षा अधिकारी एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन नोडल सड़क सुरक्षा बेसिक शिक्षा श्री संजय मिश्रा ने किया। इस अवसर पर संविलियन विद्यालय अवरा चौरी के छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं सड़क सुरक्षा अभियान से संबंधित कार्यक्रम किये गए। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय गुड़िया आनंद के छात्रों ने भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं अभिभावकों के साथ-साथ श्री श्रीराम यादव श्रीमती कविता कुशवाहा श्रीमती संगीता गुप्ता श्रीमती वंदना राय श्रीमती जिज्ञासा चौधरी श्रीमती अनीता श्रीवास्तव श्रीमती मृदुला मिश्रा समेत श्री मोइनुद्दीन अंसारी श्रीमती मोनी श्रीवास्तव श्रीमती सुमन राव श्रीमती पूनम को श्रीमती संगीता उपाध्याय श्रीमती वंदना द्विवेदी समेत सैकड़ों अध्यापक अध्यापिका उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed