{"_id":"6ab6be035a6c9bb2a40ae368","slug":"salaries-of-absent-employees-withheld-deoria-news-c-208-1-deo1016-192682-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अनुपस्थित कर्मियों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अनुपस्थित कर्मियों का वेतन रोका
Sat, 26 Sep 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। सलेमपुर एसडीएम क्षितिज द्विवेदी ने शुक्रवार की सुबह करीब 10:15 बजे तहसील परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। एसडीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने अनुपस्थित कर्मचारियों को भविष्य में समय से कार्यालय पहुंचने की चेतावनी दी। साथ ही, शासन की ओर से जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा।
उन्होंने कहा कि तहसील में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का समय से निस्तारण किया जाए। अधिकारी और कर्मचारी जनता दर्शन में निर्धारित समय पर उपस्थित रहें और फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। संवाद