{"_id":"653d4a575ee8e79d920403f8","slug":"students-kept-waiting-for-buses-to-go-to-mau-ballia-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-11626-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मऊ, बलिया जाने के लिए बसों का इंतजार करते रहे परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मऊ, बलिया जाने के लिए बसों का इंतजार करते रहे परीक्षार्थी
Sat, 28 Oct 2023 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। पीईटी के लिए परिवहन निगम को भी बसों की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन, परीक्षार्थियों की संख्या के आगे यह कम पड़ गईं। रोडवेज अधिकारी डिपो में बसों का इंतजाम करने में लगे रहे। बावजूद इसके प्रथम व द्वितीय पाली के परीक्षार्थियों को बसों का इंतजार करने को मजबूर होना पड़ा।
प्रथम पाली छूटने के बाद मऊ के लिए 13, बलिया पांच, आजमगढ़ तीन बसें भेजी गईं। इनमें बलिया जाने वाले परीक्षार्थी सबसे ज्यादा परेशान हुए। क्योंकि पुल की मरम्मत के कारण वह केवल भागलपुर तक ही जा सके, इसके बाद उन्हें वाहन बदलकर पहले बेल्थरा व उसके बाद वहां से बलिया के लिए सवारी पकड़नी पड़ी। वहीं दूसरी पाली के परीक्षार्थियों को दिक्कत न हो, इसके लिए रिजर्व बसों की व्यवस्था करने में अधिकारी लगे रहे। उधर, देवरिया जिले के परीक्षार्थी अयोध्या में परीक्षा देने जा सकें, इसके लिए भोर में ही 12 गाड़ियों को रवाना किया गया। परीक्षा के चलते अन्य दिनों की अपेक्षा रोडवेज अधिकारी व कर्मचारी ज्यादा मुस्तैद दिखे। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राकेश पति त्रिपाठी ने बताया कि मऊ जाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई थी। मऊ डिपो की बसें भी वहां के परीक्षार्थियों को लेकर आई थीं। दूसरी पाली के परीक्षार्थी जब शाम को आए तो उनके लिए रिजर्व में रखी गई बसों को चलाया गया। देवरिया से अयोध्या जाने वाले परीक्षार्थियों के लिए भाेर में चार से पांच बजे के मध्य 12 बसों को भेजा गया। कोशिश की गई की बाहर से आए परीक्षार्थियों को दिक्कत न हो, यह इंतजाम रविवार को भी रहेगा।