फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Students hold their necks in prayer, video viral

Deoria News: प्रार्थना में छात्रोें की गर्दन पकड़ी, वीडियो वायरल

Tue, 12 Aug 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 12 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Students hold their necks in prayer, video viral
प्रार्थना के दौरान एक छात्र का गर्दन पकड़कर ऊपर उठाया हुआ आरोपी शिक्षक
खुखुंदू। भलुअनी ब्लॉक क्षेत्र के एक स्कूल में प्रार्थना के दौरान एक शिक्षक दो छात्रों का गर्दन पकड़ कर ऊपर-नीचे कर रहा है। सोशल मीडिया पर मंगलवार को वायरल वीडियो में छात्रों के साथ शिक्षक के इस अमानवीय हरकतों से अभिभावकों में आक्रोश है। हालांकि, यह वीडियो कब की है और कहां की है, इसकी पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। बताते चलें कि भलुअनी ब्लाॅक क्षेत्र मेंं एक स्कूल नर्सरी से कक्षा आठ तक संचालित होता है। छात्रों के साथ अमानवीय हरकत करते शिक्षक का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मंगलवार को यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद अभिभावकों का कहना है कि यह न सिर्फ बच्चों की शारीरिक सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भी गहरा असर पड़ सकता है। उधर, लोगों ने शिक्षक की कड़ी निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग करनी शुरू कर दी है। अभिभावकों का आरोप है कि वीडियो वायरल होने के बाद भी अब तक स्कूल प्रशासन ने शिक्षक पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed