फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Student's body found hanging from a hook

Deoria News: कुंडे से लटका मिला छात्रा का शव

Sat, 18 Apr 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 18 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Student's body found hanging from a hook
रुद्रपुर। क्षेत्र के पिड़हनी गांव में शनिवार की सुबह एक छात्रा का शव छत के कुंडे से लटका मिला। घटना के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम को माता-पिता ने किसी बात पर छात्रा को फटकार लगाई थी। पिड़हनी गांव निवासी मेवालाल साहनी की बेटी सोनी (15) 10वीं की छात्रा थी। शनिवार की सुबह उठकर वह रोज की तरह घर के कामकाज में लगी थी। परिवार वालों के लिए चाय बनाया और नहाने की बात कहकर छत पर चली गई। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर जब परिजन उसे देखने पहुंचे तो वह साड़ी के फंदे से लटकी दिखी। बेटी का शव देख मां-बाप चीख पड़े। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन

पिता मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते है। परिवार में दो भाई और दो बहनें हैं। बड़ी बहन की शादी पहले हो चुकी है।
सीओ हरिराम यादव ने कहा कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed