फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   students agitated against private school management due to less mark in 12th

कम अंक मिलने से नाराज छात्रों ने यूनिवर्सल स्कूल के सामने किया प्रदर्शन

Sun, 01 Aug 2021 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
students agitated against private school management due to less mark in 12th
कम अंक मिलने से नाराज छात्रों ने यूनिवर्सल स्कूल के सामने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

देवरिया। कसया बाईपास रोड स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने रविवार को 12 वीं सीबीएसई परीक्षा में कम अंक दिए जाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। कुछ देर तक उन्होंने इस मार्ग पर आवागमन भी बाधित कर दिया। आधे घंटे बार पुलिस के पहुंचने छात्रों ने जाम समाप्त किया। इसके बाद वहां से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी ऋतिक वर्मा, सौम्य मिश्रा, शिवम मिश्र, राजकुमार यादव के नेतृत्व में छात्र प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पर आए और मांगों का ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।
छात्रों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने सीबीएसई की मान्यता न होने के बावजूद प्रवेश ले लिया और गोरखपुर स्थित एक स्कूल से परीक्षा फार्म भरवाया गया। मुंहमांगी फीस नहीं देने पर 12वीं की घोषित परीक्षाफल में स्कूल की मनमानी के चलते छात्रों को मात्र 50 से 60 प्रतिशत ही नंबर मिले हैं। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अभाविप के जिला संगठन मंत्री शिवम मिश्र ने कहा कि शिक्षा के मंदिर को कुछ लोगों ने केवल व्यापार बना लिया है। छात्रों की समस्या को लेकर संगठन अपना संघर्ष और तेज करेगा। जिला संयोजक सौम्य मिश्रा ने कहा कि जिले के सक्षम अधिकारी शिक्षा माफियाओं के दबाव में छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। तीन दिनों के अंदर मामले की जांच कर छात्रों के साथ न्याय नहीं किया गया तो संगठन आमरण अनशन करेगा। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार यादव ने कहा कि स्कूल प्रबंधन की ओर से छात्रों को भ्रमित कर उनका पंजीकरण किसी अन्य विद्यालय से कराया जाता है और कोई समस्या आने पर प्रबंध तंत्र की ओर से पल्ला झाड़ लिया जाता है। स्कूल की ओर से जो धोखाधड़ी छात्रों के साथ की गई है, उसमें न्याय नहीं हुआ तो परिषद उग्र आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में पंकज, प्रियांशुश, निशांत, शिवम, प्रतुश, खुशबू, मुस्कान, ज्योति, दीपांशी, आकृति, प्रतिभा, हिमांशु, मनीष, राहुल, आरिफ, कैफ, सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

12वीं में 10 से 15 छात्र ही ऐसे हैं, जिनके 50 से 60 प्रतिशत के बीच नंबर आए हैं। सीबीएसई की ओर से ही ये नंबर दिए गए हैं। जो छात्र असंतुष्ट हैं, वे सीबीएसई की गाइड लाइन के अनुसार होने वाली परीक्षा में भाग ले सकते हैं। स्कूल का पंजीकरण या मान्यता कोई विषय नहीं है। -नीरज वर्मा, प्रबंधक यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed