{"_id":"68acb0f84633663aa8080be9","slug":"student-who-went-with-her-lover-was-found-at-bhatni-railway-station-deoria-news-c-208-1-deo1010-161606-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: प्रेमी संग गई छात्रा भटनी रेलवे स्टेशन पर मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: प्रेमी संग गई छात्रा भटनी रेलवे स्टेशन पर मिली
Tue, 26 Aug 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। पांच दिन पहले प्रेमी संग फरार नौंवी की छात्रा सोमवार को पुलिस को भटनी रेलवे स्टेशन पर मिली। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया, फिर वन स्टाफ सेंटर भेज दिया। पुलिस पूछताछ में छात्रा ने महाराष्ट्र से लौटने की बात स्वीकारी है।
पुलिस का कहना है कि वहीं पर दोनों ने मंदिर में शादी कर ली है। आरोपी प्रेमी विनीत गौंड पकड़ में नहीं आया है। उसकी तलाश की ज रही है।
जानकारी के अनुसार, खुखुंदू क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी 20 अगस्त को गांव के एक युवक के साथ भाग गई थी। बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं। दोनों के भागने के बाद किशोरी के चाचा ने गांव के एक युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस चाचा की तहरीर पर प्रेमी युवक पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट थी।
पुलिस का कहना है कि काल डिटेल खंगालने पर दोनों का लोकेशन महाराष्ट्र में मिला था। वहां जाने की तैयारी की जा रही थी, तब तक किशोरी सोमवार को भटनी रेलवे स्टेशन पर मिल गई। उसे हिरसत में लेकर मेडिकल मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन
इसके बाद वन स्टाफ सेंटर भेज दिया गया। एसआई परवेज आलम ने बताया कि किशोरी का पहले यहां फिर कोर्ट में बयान होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि किशोरी के बयान के आधार पर केस में धाराओं की बढ़ोत्तरी होगी। प्रेमी की तलाश की जा रही है।क