फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Student jumps into Majhna river

Deoria News: छात्रा ने मझना नदी में लगाई छलांग

Sat, 13 Sep 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 13 Sep 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Student jumps into Majhna river
रामलक्षन। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को इंटर की छात्रा ने मझना नदी में छलांग लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद युवक ने साहस दिखाते हुए छात्रा की जान बचा ली। जानकारी के अनुसार, रामप्रकाश मल्ल इंटरमीडिएट कॉलेज रामनगर की 18 वर्षीय छात्रा अर्चिता विश्वकर्मा के पिता अखिलेश विश्वकर्मा निवासी कन्हौली ने किसी काम से घर बुलाया था। उसका भाई बाइक से स्कूल लेने पहुंचा, जबकि अर्चिता साइकिल से घर लौट रही थी। रास्ते में करिहवा स्थित मझना नदी पुल पर उसने साइकिल और बैग किनारे रख नदी में छलांग लगा दी। बहन को कूदते देख भाई चिल्लाने लगा। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। इस बीच, करिहवा निवासी चंद्रभूषण निषाद ने नाले में कूदकर उसे सुरक्षित निकाल लिया। छात्रा ने मानसिक तनाव के कारण ऐसा कदम उठाने की बात कही। चंद्रभूषण की बहादुरी की सराहना करते हुए चौकी प्रभारी अविनाश मौर्य ने सम्मानित किया। संवादै
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed