{"_id":"6498881c5f99ea184f0d99e4","slug":"student-escaped-from-kidnappers-deoria-news-c-7-1-gkp1010-220078-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अपहरणकर्ताओं से चंगुल से भागा छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अपहरणकर्ताओं से चंगुल से भागा छात्र
विज्ञापन
देवरिया। बुआ के घर जाने के लिए निकले छात्र को कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। हालांकि वह चालाकी दिखाते हुए अपहरणकर्ताओं को चकमा देने में कामयाब हो गया।
गोरखपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के गायत्रीपुरम मोहल्ले के रहने वाला राजन मौर्य (12) पुत्र रामभवन मौर्य कक्षा सात का छात्र है। वह एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ता है। वह रविवार को अपनी बुआ के घर जाने के लिए निकला हुआ था। रास्ते में दो युवक उसे अपने साथ ले कर चले गए। वह उसे लेकर गोरखपुर स्टेशन पर एन्नाकुलम से बरौनी जाने वाली राप्ती सागर एक्सप्रेस(12522) में चढ़ गए। ट्रेन में भीड़ होने के चलते बालक को दोनों हाथ वे पकड़े हुए थे। रोने पर उसके मुंह पर हाथ लगा दे रहे थे। राजन की मानें तो वह शौचालय में जाने के बहाने गया और भीड़ का फायदा उठाकर एक के बाद एक बोगी से होता हुआ एसी बोगी में चला गया। यहां उसने रोते हुए यात्रियों को खुद के अपहरण की जानकारी दी। यात्रियों ने इसके बारे में टीईटी को बताया। टीईटी की सूचना पर देवरिया आरपीएफ ने ट्रेन के देवरिया सदर पहुंचने पर बच्चे को एसी बोगी से बरामद कर लिया। आरपीएफ ने बालक से पूछताछ के बाद उसके पीरिजनों को जानकारी दी। परिवार के लोग देर रात को सदर रेलवे स्टेशन पहुंचे। आरपीएफ ने बालक को उन्हें सौंप दिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर आस मोहम्मद ने बताया है कि एक बालक को ट्रेन से यात्रियों की सूचना पर बरामद किया गया है। बालक के अनुसार उसे दो लोग अपहरण कर ले जा रहे थे। ट्रेन से कोई अन्य युवक नहीं मिला है।