फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   student drowned during bathing in kasili revulet

कसिली नाले में साथियों के साथ नहाने गए छात्र की डूबने से मौत

Mon, 11 Oct 2021 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
student drowned during bathing in kasili revulet
कसिली नाले में साथियों के साथ नहाने गए छात्र की डूबने से मौत
विज्ञापन

मगहरा। क्षेत्र के पड़री गुरुराव गांव निवासी और कक्षा सात का छात्र सार्थक (13) कसिली नाले में डूब गया। उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपने छोटे भाई दिव्य राव और गांव के कुछ साथियों के साथ नाले में स्नान करने गया था। सार्थक की मौत की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया।
रविवार को पड़री गुरुराव गांव निवासी सार्थक अपने छोटे भाई दिव्य राव और साथियों के साथ कसिली नाले में स्नान करने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। सार्थक को डूबता देख बच्चे शोर मचाने लगे। आसपास के लोग जमा हो गए। लेकिन लोग जब तक कुछ कर पाते सार्थक डूब गया। अथक प्रयास के बाद किसी तरह सार्थक को नाले से बाहर निकाला जा सका। उसे इलाज के लिए भलुअनी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सार्थक की मौत की खबर मिलने पर मां सीमा और दादी कमला देवी दहाड़ें मारने लगीं। हालांकि बताया जा रहा है कि पिता ब्रिजेंद्र देवी दर्शन के लिए विंध्याचल गए हुए हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष भलुअनी दीपक कुमार ने बताया कि सार्थक को भलुअनी पीएचसी लाया गया था। चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। उसकी मौत की खबर है।
विज्ञापन

नहर में मिला युवक का शव
बघौचघाट। थाना क्षेत्र के विशुनपुरा बाजार के समीप नहर में युवक का शव उतराया मिला। परिजनों बताया कि वह मानसिक रूप से कमजोर था। वह कई दिनों से घर से लापता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम पोखरभिंडा निवासी शंभु कुशवाहा (25) की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वह कई दिन से घर से लापता था। रविवार की दोपहर में कुछ लोगों ने शंभु का शव विशुनपुरा बाजार के समीप नहर में उतराया देखा। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को लिखकर दिया है कि वह मानसिक रूप से कमजोर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed