फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   student dies after Trailer and scooty collide in dense fog deoria

Deoria News: घने कोहरे में ट्रेलर और स्कूटी की भिड़ंत, छात्रा की मौत, भाई गंभीर

Wed, 21 Dec 2022 04:24 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Wed, 21 Dec 2022 04:24 PM IST
सार

आरुषि स्कूटी से भाई को साथ लेकर रोज की भांति पढ़ने स्कूल जा रही थी। घना कोहरा होने के कारण रास्ता नहीं दिखाई दे रहा था। दोनों कटइलवा गांव के निकट पहुंचे थे। इसी बीच ट्रेलर ने स्कूटी में टक्कर मार दिया। आरूषि के मौत की जानकारी होने पर घर में रोना-पिटना मच गया।

विज्ञापन
student dies after Trailer and scooty collide in dense fog deoria
देवरिया समाचार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले के बरहज क्षेत्र के कटइलवा गांव के निकट रामजानकी मार्ग पर घने कोहरे के कारण ट्रेलर और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें स्कूटी सवार 11वीं की छात्रा और खोड़ा गांव निवासी आरूषि (15) पुत्री गिरिजेश यादव और उसका छोटा भाई भानु गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें 108 नंबर सेवा से सीएचसी ले जाया गया। रास्ते में आरुषि की मौत हो गई। जबकि भानु की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन


खोड़ा गांव निवासी गिरिजेश के तीन संतानों में आरुषि इकलौती पुत्री थी। जो बरहज के एक प्राइवेट विद्यालय में 11वीं और भाई भानु 7वीं का छात्र है। लोगों के अनुसार आरुषि स्कूटी से भाई को साथ लेकर रोज की भांति पढ़ने स्कूल जा रही थी। घना कोहरा होने के कारण रास्ता नहीं दिखाई दे रहा था। दोनों कटइलवा गांव के निकट पहुंचे थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच ट्रेलर ने स्कूटी में टक्कर मार दिया। आरूषि के मौत की जानकारी होने पर घर में रोना-पिटना मच गया। जबकि परिजन और गांव के लोग अस्पताल पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी।


स्कूल जाने के लिए साइकिल की जगह स्कूटी बना शौक
स्कूल पढ़ने जाने के लिए छात्रों को साइकिल की जगह स्कूटी और बाइक से जाने का शौक बन गया है। इसमें अभिभावकों का भी पुरजोर सहयोग मिल रहा है। बरहज स्कूलों में पढ़ने वाले अधिकांश छात्र-छात्राएं सड़कों पर स्कूटी और बाइक से फर्राटा भरते देखे जा रहे हैं।

कुछ तो ट्रैफिक नियमों का भी अनुपालन नहीं करते हैं। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होना आम बात हो गई हैं। जबकि जिम्मेदार भी कोई ठोस कार्रवाई के लिए पहल नहीं कर रहे हैं। आरुषि की मौत के पीछे लोग घना कोहरा के अलावा साइकिल की जगह स्कूटी से स्कूल जाना बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed