{"_id":"686c130c391dd7521d0e2985","slug":"student-beaten-for-stopping-door-frame-from-being-installed-in-front-of-house-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-157718-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: घर के सामने चौखट लगाने से रोकने पर छात्रा को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: घर के सामने चौखट लगाने से रोकने पर छात्रा को पीटा
Tue, 08 Jul 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के भरौली गांव में सोमवार की दोपहर में घर के सामने चौखट लगाने से रोकने पर पड़ोसियों ने 12वी की छात्रा संध्या यादव (17) की पिटाई कर दी। बेटी की पिटाई होते देख बीमार मां पुष्पा देवी (52) बीच-बचाव करने पहुंचीं तो उसे भी मारापीटा गया।
मौके पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर भाग गए। बताते चलें कि मामला एक पखवाड़ा पहले थाने में पहुंचने पर सिर्फ चहारदीवारी कराने की बात हुई थी। फिर भी हमलावर माने नहीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, भरौली गांव निवासी संतोष यादव बेटे राजू के साथ ओडिशा में रहते हैं। घर पर उनकी पत्नी पुष्पा देवी और बेटी संध्या यादव रहती हैं। आरोप है कि सोमवार को दरवाजे के सामने पड़ोसी चहारदीवारी कराकर चौखट लगाने लगे। इस पर संध्या मना करने लगी। पड़ोसी माने नहीं और काम चालू रखा। विरोध करने पर पड़ोसियों ने संध्या की बड़ी पिटाई कर दी। संध्या के शोर मचाने पर जब बीमार मां पुष्पा देवी मौके पर पहुंचीं तो हमलावरों ने उन्हें भी मारापीटा। संध्या ने बताया कि 15 दिन पहले मामला थाने में पहुंचा था। फैसला हुआ था कि सिर्फ चहारदीवारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
थाने में हुए समझौते को दरकिनार कर पड़ोसी सोमवार की दोपहर में घर के सामने चौखट लगाने लगे। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपियों पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।