फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Student assaulted while going home after exam, case registered against 12

Deoria News: परीक्षा देकर घर जा रहे छात्र से मारपीट, 12 पर केस

Mon, 24 Feb 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 24 Feb 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Student assaulted while going home after exam, case registered against 12
देवरिया। मईल थाना क्षेत्र के तेलिया कला गांव निवासी सुमेश सिंह पुत्र ज्ञान प्रकाश सिंह अपने मौसी के घर तिलई बेलवा में रहता है। वह नेशनल पब्लिक स्कूल देवरिया में बारहवीं की पढ़ाई करता है। शुक्रवार को वह सीबीएसई बोर्ड का पेपर देने के लिए गुरुकुल मिशन स्कूल सोंदा गया था, जहां से पेपर देने के बाद घर लौट रहा था। वह दोस्तों के वाहन पर बैठकर जा रहा था। अभी वह सब्जी मंडी के पास पहुंचा ही था कि वहां मौजूद युवकों ने उसे जबरन वाहन से खींच कर बाहर निकाला। वाहन से खींच कर निकालने वालों में सोंदा के उत्कर्ष मिश्रा, प्रियांशु मिश्रा, अथर्व मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, शिवांश मिश्रा, पिपरा चंद्रभान के आर्यन सिंह अपने पांच साथियों के साथ मौजूद थे। इसके बाद पुरानी रंजिश को लेकर बेल्ट, चाकू व लाठी-डंडा से हमला कर दिए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed