फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   strike of manrega workers

हड़ताल के दूसरे दिन ब्लॉकों में ठप रहा मनरेगा का कामकाज

Thu, 27 Aug 2020 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
strike of manrega workers
ब्लॉक कार्यालय पर धरना के बाद पत्रक सौंपते मनरेगा संविदाकर्मी - फोटो : SALEMPUR
हड़ताल के दूसरे दिन ब्लॉकों में ठप रहा मनरेगा का कामकाज
विज्ञापन

मनरेगाकर्मी और रोजगार सेवकों ने जारी रखी हड़ताल, नहीं निकला मस्टररोल, न हो पाया भुगतान
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/बरहज। आल इंडिया मनरेगा इम्पलाइज एसोसिएशन के आह्वान पर उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के नेतृत्व में मनरेगा कर्मियों ने बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी। ब्लॉकों में स्थापित मनरेगा सेल पूरी तरह ठप रहे। न मस्टर रोल निकला न ही किसी प्रकार का भुगतान हो पाया।
रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र ने कहा कि मनरेगाकर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। अगर सरकार हमारी मांग पर गंभीरता से विचार नहीं करती है तो आगे झारखंड जैसी बड़ी हड़ताल की जा सकती है। मानदेय वृद्धि व मानव संसाधन नीति लागू करने की मांग प्रमुख है। जो भारत की शीर्ष अदालत ने अपने कड़े फैसले में दिया है। इसके बावजूद सरकार हठधर्मिता पर आमादा है। इससे मजबूर मनरेगाकर्मियों को आंदोलन की राह पकड़नी पड़ रही है। आंदोलन में ग्राम रोजगार सेवक संघ के अलावा एपीओ संघ, कंप्यूटर ऑपरेटर, मनरेगा वेलफेयर एसोसिएशन, लेखा सहायक संघ शामिल हुए।
विज्ञापन

बरहज कार्यालय के अनुसार रोजगार सेवक संघ के संयोजक प्रभाकर पाठक के नेत़ृत्व में कर्मी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने दिए ज्ञापन में कर्मचारियों के उत्पीड़न, शोषण और अल्प मानदेय दिए जाने का आरोप लगाया गया है। सभी ने सरकार से स्वास्थ्य, दुर्घटना बीमा, ईपीएफ का लाभ दिलाने, मानदेय भुगतान के लिए कंटीजेसी व्यवस्था समाप्त कराने, रोजगार सेवकों को रिक्त ग्राम पंचायतों में समायोजित कराने सहित आठ सूत्रीय मांग पत्र दिया। इस दौरान एपीओ शिवकुमार राव, विवेक प्रताप सिंह, विजय कुमार, प्रदीप कुमार, हरिगोविंद, सुनीता तिवारी, बृजभूषण यादव, दिनेश गौतम, रितेश्वर पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलेमपुर कार्यालय के अनुसार ब्लॉक कार्यालय के सामने धरने को संबोधित करते हुए अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक सिंह ने कहा कि मनरेगाकर्मी को काफी कम मानदेय दिया जाता है। इससे परिवार का भरण-पोषण संभव नहीं है। उन्होंने संविदा कर्मियों का समान काम समान वेतन निर्धारित करने की मांग की। ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष देवाशीष यादव ने कहा कि अगर ऐसे ही उत्पीड़न होता रहा तो देशव्यापी अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान कम्प्यूटर ऑपरेटर नरेंद्र तिवारी, मनरेगा आंकिक अमरेंद्र गौतम, रोहित मिश्रा, अरविंद मिश्रा, रंजीता कुशवाहा, आंचल मिश्रा, जितेंद्र भारती, बबलू कुमार, दिवाकर कुमार, श्रवण यादव, सोनी चौहान, गुड़िया यादव, राजकुमार, दुर्गेश यादव आदि मौजूद रहे।
...फोटो समाचार
-आठ सूत्रीय मांग पत्र बीडीओ को सौंपा
भटनी। अखिल भारतीय रोजगार सेवक संघ के आह्वान पर रोजगार सेवकों ने ब्लॉक कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम आठ सूत्रीय मांग पत्र बीडीओ को सौंपा। ब्लॉक कार्यालय में काम-बंद करा मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष संजय मिश्र ने कहा कि सरकारें रोजगार सेवकों के प्रति उदासीन हैं। हमें भी अन्य सरकारी कर्मचारियों की भांति सुविधाएं मुहैया कराईं जाएं। इस अवसर पर रिचु तिवारी, पप्पू कुमार, इरशाद, मनीष, सरस्वती विश्वकर्मा, मधुबाला, सुनैना कुशवाहा, रविन्द्र कुमार, संजय सिंह, तरुण तिवारी, अनिल तिवारी, प्रवीण राय, करुणेश दीक्षित आदि उपस्थित रहे।

फोटो समाचार
सहायक विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
रुद्रपुर। विकास खंड में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी व संघ के संयोजक कृष्णपाल सिंह के नेतृत्व में अकाउंटेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर, ब्लॉक तकनीकी सहायक, तकनीकी सहायक और रोजगार सेवकों ने सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) सुरेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर राजकुमार सिंह, नंदू कुमार, विवेकानंद शर्मा, श्रुतिदेव तिवारी, रामचंद्र सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, सर्वेंद्र कुमार सिंह, अमन पांडेय, नीरज गौतम, अब्दुर्रहमान, अभय कुमार सिंह, निर्भय कुमार सिंह, विनय कुमार, योगेश्वर राव, सुनैना सिंह, संजय कुमार, मनोज कुमार, दुर्गा प्रसाद ,निरंजन, अखिलेंद्र यादव, सतेंद्र साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed