{"_id":"574b2bbe4f1c1b7d28108e6f","slug":"storm-over-the-place-without-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-पानी से कई जगह बिजली गुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-पानी से कई जगह बिजली गुल
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Sun, 29 May 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
भागलपुर-कुंडौली के बीच आंधी में टूटकर गिरा ट्रांसफार्मर लगा बिजली का पोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया में कई बार आई तेज आंधी और पानी से बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। जिले के कई इलाकों में बिजली कर्मचारी पोल और तार को ठीक कर रहे हैं। कुछ हिस्सों में खराबी ठीक कर बिजली बहाल कर दी गई है। जबकि कुछ हिस्सों में अभी भी अंधेरा छाया हुआ है।
देसही देवरिया, गौरीबाजार, रामपुर कारखाना, तरकुलवा बघौचघाट, पथरदेवा इलाके के साथ ही जिला मुख्यालय पर भी तेज आंधी के चलते बिजली के तार पर पेड़ और टहनियां टूट कर गिर गई थीं। देसही देवरिया और तरकुलवा इलाके में तो तमाम विद्युत पोल उखड़ गए थे। इसके चलते लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही थी। लोगों को मोबाइल चार्ज कराने के लिए चौराहों पर जाना पड़ता था।
बिजली कर्मचारियों ने कई दिनों की मशक्कत के बाद कुछ जगहों पर खराबी ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी, लेकिनि तमाम जगहों पर अभी खराबी ठीक नहीं हो सकी है। इससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत हो रही है। देसही देवरिया इलाके के एक उपभोक्ता ने बताया कि जर्जर तार और पोल की वजह से हर वर्ष यह समस्या झेलनी पड़ती है। कभी 15 दिन तो कभी एक महीने तक बिजली नहीं आती है। इस संबंध में विद्युत वितरण खंड देवरिया के अधिशासी अभियंता का कहना है कि आंधी के चलते दिक्कत आई थी। इसे ठीक कर दिया गया है। जहां ठीक नहीं हो सका है, वहां काम हो रहा है।