फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   stole two and a half thousand rupees from the caretaker

Deoria News: तीमारदार के ढाई हजार उड़ाए

Thu, 16 Jan 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 16 Jan 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
stole two and a half thousand rupees from the caretaker
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में भीड़ बढ़ी है। इसमें जेब कतरे भी सक्रिय हो गए हैं। बुधवार को ओपीडी के पोर्टेबल डिजिटल एक्स-रे कक्ष में मरीज को लेकर जांच कराने पहुंचे एक तीमारदार की जेब काटकर ढाई हजार रुपये निकाल लिया। बाद में उसने जेब में हाथ डाला तो रुपये नहीं थे।
विज्ञापन

सुरौली थाना क्षेत्र के भरौली गांव निवासी विजय प्रताप के परिवार के दो बच्चे दुर्घटना में घायल हो गए थे। उनका इलाज कराने के लिए बुधवार को आर्थो विभाग की ओपीडी पहुंचे। डॉक्टर ने एक्स-रे कराने को कहा। वह बच्चाें को लेकर पोर्टेबल एक्स-रे कक्ष के बाहर खड़े थे। यहां मरीजों की भीड़ थी। इसी बीच जेब कतरे ने पाकेट काट दिया। एक्स-रे कराकर लौटे और जेब में हाथ डाले तो ढाई हजार रुपये गायब थे। वह आस-पास के लोगों को घटना की जानकारी दिए, इसके बाद मायूस होकर लौट गए। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है, लेकिन सुरक्षा कर्मियों को अराजकतत्वाें व उचक्कों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed