{"_id":"67d5d1c393a4be60c30a81b7","slug":"sticks-clashed-between-two-parties-in-dumri-seven-injured-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-149282-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: डुमरी में दो पक्षों में चटकी लाठियां, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: डुमरी में दो पक्षों में चटकी लाठियां, सात घायल
Sun, 16 Mar 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। डुमरी चौराहा सहित क्षेत्र में कई जगहों पर मारपीट की घटना हुईं। इसमें 14 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। नोकझोंक के बाद डुमरी चौराहे पर दो पक्षों में लाठियां चटकने लगीं। दोनों पक्षों से आधा दर्जन से अधिक युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो एंबुलेंस से घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। मामले में पुलिस घायलों का मेडिकल कराने के बाद कार्रवाई में जुट गई है। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के डुमरी चौराहे पर शुक्रवार की शाम दो पक्षों में कहासुनी के बाद बीच सड़क पर परिजन भी जुट गए।
जल्द ही दोनों पक्षों के बीच चल रही नोकझोंक मारपीट में तब्दील हो गई। आसपास घर होने से दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठियां लेकर हमला करने लगे।
बीच सड़क युवकों के बीच लाठियां चलते देख चौराहे पर अफरा तफरी मच गई। राहगीर अपने वाहन रोक कर किनारे हो गए। जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह मय फोर्स चौराहे पर पहुंच गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घायलों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने दो सरकारी एंबुलेंस से घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। घटना में श्रीराम 22, विकास 22, छोटेलाल 45, राहुल 24 और कमलावती 40, विशाल 24, भरथ 23 गंभीर रूप से घायल हो गए।